Ro no D15139/23

फूंदुरदिहारी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन

नवप्रवेशी बालिकाओं का तिलक कर किया स्वागत, वितरित की गई शिक्षण सामग्री

अम्बिकापुर 21 जुलाई 2025/ जिला के प्राथमिक शाला एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला फूंदुरदिहारी में आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की मिशन शक्ति योजना से जिला समन्वयक सुश्री नूतन सिन्हा एवं वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ नेहा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। स्कूल में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं एवं बालकों का तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नवप्रवेशी छात्राओं को स्कूल यूनिफॉर्म, किताबें, पेन, कॉपी और पेंसिल वितरित की गईं। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे दृ नोनी सुरक्षा योजना, सक्षम योजना,चाइल्ड लाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 एवं बाल विवाह रोकथाम के संबंध में भी जानकारी दी गई। साथ ही, आज के इस दौर में मोबाइल के दुरुपयोग से उत्पन्न खतरों एवं सतर्कता पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में शा. पूर्व मा. शाला की प्रधान पाठक श्रीमती इंदु श्रीवास्तव, सहायक शिक्षक श्री अनूप गुप्ता, श्री व्यास नारायण केसरिया, श्रीमती अन्ना खाखा, डॉ. सुष्मिता मुखर्जी एवं प्रियंका सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहीं।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) खरीफ 2026 की समीक्षा एवं रबी 2026-27 की कार्ययोजना निर्धारण के लिए संभाग स्तरीय बैठक 22 अक्टूबर को अम्बिकापुर में कृषि उत्पादन आयुक्त लेंगे बैठक

      अम्बिकापुर 21 अक्टूबर 2026/   कृषि उत्पादन आयुक्त, छत्तीसगढ़ शासन (एपीसी) श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में खरीफ वर्ष 2026 की प्रगति की समीक्षा तथा रबी वर्ष 2026-27…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत के बाद एक सप्ताह में बना राशन कार्ड करेयां निवासी बीरेंद्र कुमार सिंह की पत्नी साधनी सिंह को मिलेगा राशन का लाभ

      अम्बिकापुर 21 अक्टूबर 2026/  सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के अम्बिकापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?