Ro no D15139/23

जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत लिखित परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी

परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों को व्यापमं की वेबसाइट में  करना होगा पुनः रजिस्ट्रेशन
अम्बिकापुर 23 जुलाई 2025/ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत सरगुजा संभाग के जिले सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, जशपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी भरतपुर तथा पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मैनपाट में रिक्त आरक्षक संवर्ग के पदों की पूर्ति हेतु प्रथम चरण अंतर्गत दस्तावेजों की जांच, शारीरिक माप एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा उपरांत आगामी चरण में लिखित परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुज़ा एवं अध्यक्ष चयन समिति ने बताया कि लिखित परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची छत्तीसगढ़ पुलिस की अधिकृत वेबसाईट तथा सरगुजा ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट में अपलोड किया जा रहा है। सूची सरगुजा संभाग के समस्त जिलों के पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं कंट्रोल रूम में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा व्यापमं के द्वारा आयोजित की जाएगी, लिखित परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाईट में  पुनः रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन नहीं करने की स्थिति में अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में बैठने हेतु पात्र नहीं होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी। भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष है। उन्होंने अभ्यर्थियों को किसी व्यक्ति के जालसाजी, धोखाधड़ी या लेन-देन से दूर रहने कहा है, यदि कोई व्यक्ति भर्ती के नाम पर किसी प्रकार का प्रलोभन देता है तो तत्काल सूचना चयन समिति को दिया जाए।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    आजीविका डबरी एवं नवा तरिया में मत्स्य पालन को मिला बढ़ावा 28 ग्राम पंचायतों की 35 आजीविका डबरी एवं 2 नवा तरिया में लगभग 1 लाख फिंगरलिंग मछली बीज का संचयन

    अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल