Ro no D15139/23

कलेक्टर लखनपुर एवं उदयपुर विकासखंड के दूरस्थ गांवों में पहुंचे

स्कूल, पीडीएस, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी आवासीय आश्रम व पीएम आवास का किया निरीक्षण
आवासीय आश्रम में बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन
स्वास्थ्य केंद्रों में स्नैक वेनम, रेबीज एवं मध्यान्ह भोजन में हरी सब्जी सहित पौष्टिक भोजन की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

अम्बिकापुर 23 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज लखनपुर एवं उदयपुर विकासखंड के दूरस्थ गांवों पहुंचे। जहां उन्होंने ने स्कूल, पीडीएस, स्वास्थ्य केंद्र खाद-बीज वितरण केन्द्र, पीएम आवास , पीएम जनमन सड़क का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने तिरकेला पीडीएस दुकान का निरीक्षण किया चावल, चना और शहर वितरण की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने हितग्राही से राशन की सुनिश्चित उपलब्धता पर चर्चा की, वहीं उन्होंने प्राथमिक स्कूल का जायजा लेते हुए किचन शेड में बन रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच की एवं स्कूल में बच्चों को पौष्टिक भोजन एवं हरी सब्जी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही सामुदायिक शौचालय अधूरे निर्माण को तत्काल पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देशित किया।

कलेक्टर श्री भोसकर ने तुरंगा के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया उन्होंने बच्चों की अधिक संख्या को देखते हुए,  अतिरिक्त कक्ष के निर्माण हेतु जनपद सीईओ को निर्देशित किया। साथ ही किचन शेड में बच्चों के लिए बन रहे भोजन का अवलोकन भी किया। उन्होंने मध्याह्न भोजन में बच्चों को मेन्यू के सूचि अनुसार भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर कुन्नी सहकारी समिति का निरीक्षण कर खाद-बीज की उपलब्धता की   जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए खाद-बीज की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने एग्रीस्टैक पंजीयन शत-प्रतिशत कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एक किसान ने आय जाति-प्रमाण पत्र की समस्या बताई जिस पर कलेक्टर ने आगामी सोमवार को कुन्नी हाई स्कूल में शिविर लगाकर स्कूली बच्चों के आय जाति प्रमाण बनाने के निर्देश दिए।

वहीं कलेक्टर श्री भोसकर ने कुन्नी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्नैक वेनम, रैबिज और अन्य दवाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रसव पंजीयन से रेंडम हितग्राही को फोन लगाकर प्रसूता का प्रसव कहां हुआ है, बच्चे को टीका लगा की नहीं, प्रसूता को शासन की ओर से मिलने वाले 1400 रुपए की सहायता मिली की नहीं, स्वास्थ्य केंद्र में किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हुई इसकी जानकारी ली।

कलेक्टर केदमा के आवासीय बालक छात्रावास पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया। और बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। भकुरमा से बुलईकेदमा पीएम जनमन योजना के तहत निर्माणाधीन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण के निर्देश दिए।

इस दौरान एसडीएम श्री बनसिंह नेताम, तहसीलदार, डीईओ, डीपीओ , जनपद पंचायत सीईओ, सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार के प्राप्त आवेदनों को समय पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के दिए निर्देश

    सुशासन तिहार के प्राप्त आवेदनों को समय पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के दिए निर्देश सीएम हेल्पलाइन शासन और जनता के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है, विभाग समय-सीमा में निराकरण…

    Read more

    राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिली ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

    अम्बिकापुर 14 जून 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में संचालित राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अपने अंतिम चरण में…

    Read more

    NATIONAL

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC