Ro no D15139/23

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच पर अभी भी संशय, गांगुल ने कहा- ‘पहलगाम में हो हुआ कभी नहीं होना चाहिए’

खेल डेस्क । एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर कई खिलाड़ियों में गुस्सा है. भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इस पर कहा- भारत और पाकिस्तान के एक ही ग्रुप में होने से काई परेशानी नहीं है। आतंकवाद खत्म होना चाहिए, लेकिन खेल जारी रहना चाहिए। एशिया कप में दोनों टीमों को ग्रुप ए में रखा गया है।


गांगुली ने पीटीआई से कहा- मैं इस कार्यक्रम से सहमत हूं। खेल जारी रहना चाहिए। पहलगाम में जो हुआ वह कभी नहीं होना चाहिए, लेकिन हम उसे खेल को रोकने नहीं दे सकते। आतंकवाद खत्म होना चाहिए। भारत ने इसके खिलाफ कड़ा रुख अपना है, अब यह अतीत की बात है। खेल जारी रहना चाहिए।
वहीं पूर्व विकेटकीपर श्रीवत्स गोस्वामी ने भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को होने वाले मैच से बायकॉट करने की अपील की है। पूर्व रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खिलाड़ी ने कहा कि अगर भारत पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरता है, तो इससे देश भर में नाराजगी फैलेगी. एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) द्वारा शेड्यूल जारी किए जाने के बाद से ही भारत-पाकिस्तान मुकाबले का विरोध तेज़ हो गया है. एशिया कप 9 से 28 सितंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 14 सितंबर को तय है.
जारी शेड्यूल के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ एक नहीं, बल्कि तीन मुकाबले हो सकते हैं:
14 सितंबर (ग्रुप स्टेज)
22 सितंबर (अगर दोनों टीमें सुपर फोर में पहुंचती हैं)
28 सितंबर (फाइनल- अगर दोनों टीमें वहां पहुंचती हैं; एशिया कप के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा)
श्रीवत्स गोस्वामी का बयान (X पोस्ट), “मेरा मानना है कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच फॉरफिट (त्याग) कर देना चाहिए और उन्हें क्वालिफाई करने देना चाहिए. हमें एशिया कप जीतने की ज़रूरत नहीं है. भारत सिर्फ इसलिए खेल रहा है ताकि दूसरे ACC सदस्य देशों को आर्थिक मदद मिल सके, वरना कोई कारण नहीं बनता. अगर भारत पाकिस्तान के खिलाफ खेलता है, तो ये पूरे देश को नाराज़ करेगा. ये नहीं होना चाहिए!”
सुरक्षा मुद्दों पर विरोध और द्विपक्षीय तनाव
जून में इंडिया टुडे को सूत्रों ने बताया था कि भारत एशिया कप होस्ट नहीं करेगा और न ही पाकिस्तान में खेलेगा, क्योंकि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान गई थी.
पाकिस्तान से खेलने पर उठे सवाल
भारत के वरिष्ठ खिलाड़ियों ने हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार किया था. ऐसे में पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया ने सवाल उठाया कि जब भारत वर्ल्ड लीजेंड्स टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेला, तो एशिया कप में खेलने को कैसे तैयार हो गया?
एशिया कप 2025- टीम विवरण
समूह A: भारत, पाकिस्तान, यूएई, ओमान
समूह B: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हांगकांग
प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें सुपर फोर में जाएंगी, और फिर शीर्ष दो टीमें फाइनल (28 सितंबर) में भिड़ेंगी.

  • Related Posts

    टिकट लेने से पहले जान लें पब्लिक का मूड, किसी ने कहा ‘टॉर्चर’ तो कोई बोला ‘ब्लॉकबस्टर’

    Toxic X Review: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार आज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यश…

    Read more

    ‘पवन सिंह बड़ा लफुआ है’, तेजप्रताप यादव का भोजपुरी स्टार पर हमला, बोले- MLC हो गए हैं, शराब पी रहे हैं…

    Tej Pratap Yadav: पटना के ज्ञान भवन में भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया. यहां शो की शूटिंग चल रही थी. इस दौरान भोजपुरी के…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए