Ro no D15139/23

विधायक साय और कलेक्टर व्यास ने पत्थलगांव में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का किया अवलोकन

हाइटेक बस स्टैंड  निर्माण के लिए चिन्हांकित स्थल व निर्माणाधीन अटल परिसर का भी किया निरीक्षण और दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जशपुरनगर 30 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में लगातार विकास कार्यों को स्वीकृति दी जा रही है और साथ ही इनका कार्यान्वयन भी तेज़ी से किया जा रहा है। जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्यों की प्रगति का निरीक्षण कर रहे हैं और ज़मीनी स्तर पर योजनाओं को साकार करने में जुटे हैं।इसी कड़ी में विधायक श्रीमती गोमती साय और कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज पत्थलगांव में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए भूमि चयन हेतु प्रस्तावित स्थलों, निर्माणधीन अटल परिसर, हाइटेक बस स्टैंड  निर्माण के लिए चिन्हांकित स्थल  का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विधायक श्रीमती साय और कलेक्टर श्री व्यास ने पत्थलगांव में  ऑडिटोरियम निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल ब्लॉक ऑफिस कैंपस और ठाकुर शोभा सिंह कॉलेज परिसर का  अवलोकन किया। कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि प्रस्तावित ऑडिटोरियम के लिए सुगम पहुंच मार्ग, पर्याप्त पार्किंग और अन्य सुविधाओं का समुचित प्रबंधन होना चाहिए। ज्ञात हो कि 300 सीटी वाले इस ऑडिटोरियम के निर्माण हेतु हाल ही में 4 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी तरह अम्बेडकरनगर में हाइटेक बस स्टैंड निर्माण के लिए चिन्हांकित स्थल का अवलोकन किया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 4.99 करोड़ की लागत से लगभग 3.5 एकड़ में बनने वाले इस बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा के लिए कॉम्प्लेक्स, गार्डनिंग, पार्किंग, प्रतीक्षालय सहित अन्य निर्माण कार्य कराया जाना है।
रेस्ट हाउस के समीप बन रहे अटल परिसर के अवलोकन के दौरान विधायक श्रीमती साय ने प्रवेश द्वार को आकर्षक और मजबूत बनाने के साथ ही परिसर प्रवेश स्थल पर सीढ़ी और रैंप निर्माण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यहां पर बच्चों के लिए गार्डन , कारपेट घास लगाने, दीवालों को ऊंचा करने के साथ ही इस पर आकर्षक पेंटिंग करने, प्रकाश का समुचित व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया।  इस दौरान एसडीएम श्री ऋतुराज सिंह बिसेन, लोक निर्माण के कार्यपालन अभियंता श्री मोचन कश्यप, एसडीओ श्री संतोष पैंकरा, तहसीलदार प्रांजल मिश्रा सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने फसल विविधीकरण और उद्यानिकी फसलों के लाभों के प्रति किसानों को जागरूक करने  दिए निर्देश खरीफ फसल वर्ष 2026 की समीक्षा और रबी फसल 2026-27 की कार्ययोजना पर हुई चर्चा

      जशपुरनगर 19 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले में कृषि विकास, फसल विविधीकरण और उद्यानिकी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को शासन की…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का हो रहा विस्तार

      कांसाबेल क्षेत्र में 5.45 करोड़ रुपए की लागत से महादेवमुड़ा एनीकट कम काजवे का हो रहा निर्माण लगभग 150 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगा सिंचाई का लाभ निर्माण कार्य…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?