Ro no D15139/23

दो व्यक्तियों को पत्थलगांव से 13.5 लीटर महुआ शराब के साथ किया गया गिरफ्तार

आबकारी अधिनियम अंतर्गत आबकारी एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल ने की कार्रवाई

जशपुरनगर 30 जुलाई 2025/ जशपुर में कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार अवैध मादक द्रव्यों के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत बुधवार को नगर पंचायत पत्थलगांव में आबकारी दल एवं पुलिस विभाग के दल द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई। जिसमें पत्थलगांव के पुरानी बस्ती में जिला आबकारी अधिकारी महिमा पट्टावी के मार्गदर्शन में छापामार कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। संयुक्त दल के द्वारा कार्रवाई के दौरान गीता सारथी एवं शिव सारथी को रहवासी मकान से 13.5 लीटर महुवा शराब एवं 55 किग्रा महुवा लाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) (क), (च), 34(2), 59 (क) के तहत् प्रकरण कायम कर रिमांड पर लेकर जेल दाखिल किया गया है। इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक यज्ञशरण शुक्ला, मनीष कुमार साहू, आबकारी मुख्य आरक्षक कृनेश सिन्हा, छक्केलाल गुप्ता, मदन कुमार गुप्ता, श्याम बिहारी कुशवाहा, जुगल किशोर पटेल, आबकारी आरक्षक श्याम सुंदर सिंह, नगर सैनिक लोकेश पैंकरा, मंजीत महेश्वरी, पूनम टोप्पो सहित पत्थलगांव थाना के कर्मचारी शामिल रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने फसल विविधीकरण और उद्यानिकी फसलों के लाभों के प्रति किसानों को जागरूक करने  दिए निर्देश खरीफ फसल वर्ष 2026 की समीक्षा और रबी फसल 2026-27 की कार्ययोजना पर हुई चर्चा

      जशपुरनगर 19 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले में कृषि विकास, फसल विविधीकरण और उद्यानिकी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को शासन की…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का हो रहा विस्तार

      कांसाबेल क्षेत्र में 5.45 करोड़ रुपए की लागत से महादेवमुड़ा एनीकट कम काजवे का हो रहा निर्माण लगभग 150 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगा सिंचाई का लाभ निर्माण कार्य…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?