Ro no D15139/23

सभी शासकीय और अशासकीय कार्यालयों में जहां 10 से अधिक महिलाएं कार्यरत उन स्थानों पर आन्तरिक शिकायत समिति का गठन करना अनिवार्य

समिति का गठन 5 अगस्त तक करना होगा
समिति गठित नहीं करने पर संबंधित नियोक्ता और कार्यालय प्रमुखों पर लगेगा 50 हजार का जुर्माना

जशपुरनगर 01 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर छ०ग० के पत्र रायपुर, दिनांक 21.07.2025 एवं संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग इन्द्रावती भवन अटल नगर नवा रायपुर के पत्र  दिनांक 23.04.2025 के द्वारा ऑरेलियानों फर्नान्डिस बनाम गोवा राज्य एवं अन्य के मामले को लेकर माननीय सर्वाेच्च न्यायालय पिटीशन के तहत कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के परिपालन में महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 (POSH) के क्रियान्वयन के संबंध में जिला अन्तर्गत ऐरो समस्त कार्यालय जहाँ 10 या 10 से अधिक कर्मचारी कार्यरत है वहां महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 के अन्तर्गत आन्तरिक शिकायत समिति का गठन किये जाने के निर्देश है। जिले में संचालित सभी विभाग शासकीय एवं गैरशासकीय संस्थाओं / कार्यालयों, संगठन, उपक्रम, प्रतिष्ठान, उद्यम, संस्थान, कार्यालय, शाखा अथवा इकाई जो प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सरकार  स्थानीय प्राधिकरण  सरकारी कम्पनी निगम  सहकारी सोसाइटी द्वारा प्रदत्त निधियों द्वारा स्थापित, स्वामित्वाधीन, नियंत्रणाधीन अथवा वित्त पोषित हो। निजी क्षेत्र का संगठन, उपक्रम, संस्थान, प्रतिष्ठान, सोसाइटी, न्यास, गैर-सरकारी संगठन, ईकाई अथवा सेवा प्रदाता जो वाणिज्यिक, व्यावसायिक, शैक्षिक, मनोरंजन, औद्योगिक, स्वास्थ्य सेवायें अथवा वित्तीय क्रियाकलाप कर रहा हो जिसमें उत्पादन, आपूर्ति, विक्रय, वितरण, अस्पताल अथवा नर्सिंग होम, खेलकूद का संस्थान, स्टेडियम, खेल परिसर, प्रतियोगिता अथवा खेल का स्थान, उन सभी उद्यमों छोटे बड़े सभी उद्यम  उद्योग विभाग से पंजीकृत होते है आदि निजी क्षेत्र जहां 10 या 10 से अधिक कर्मचारी कार्यरत है, उक्त अधिनियम की धारा 4 के अन्तर्गत आंतरिक शिकायत समिति गठन किया जाना है। व अधिनियम की धारा 26 के अनुसार आंतरिक शिकायत समिति गठित नहीं किये जाने पर नियोक्ता ,कार्यालय प्रमुख 50 हजार रुपये का जुर्माने का प्रावधान है।
एतद् आपके अधीनस्थ समस्त शासकीय, अशासकीय कार्यालयों/उपक्रमों/प्रतिष्ठानों में आंतरिक शिकायत समिति का गठन, सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ 05 अगस्त 2025 तक पूर्ण करना।

  • Related Posts

    फोटो प्रदर्शनी में दूसरे दिन भी उमड़ी विद्यार्थियों और आमजनों की भीड़ प्रधानमंत्री के 12 वर्षों की विकास यात्रा को जाना

      स्कूली बच्चों ने एलईडी स्क्रीन पर देखीं जनकल्याणकारी योजनाएं आगंतुकों को जनमन पत्रिका का किया गया वितरण जशपुरनगर 17 जून 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार…

    Read more

    बच्चों की रुचि के अनुरूप कला एवं रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा का करें विकास रू कलेक्टर  रोहित व्यास

     कलेक्टर  रोहित व्यास ने समर कैम्प के समापन समारोह में प्रतिभागियों को वितरित किए प्रमाण-पत्र 15 दिवसीय उल्लास समर कैम्प में वेस्टर्न डांस, भरतनाट्यम एवं चित्रकला का दिया गया प्रशिक्षण…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग