Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से कृषकों को मिल रहा निरंतर लाभ, आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे किसान

जशपुरनगर 02 अगस्त 2025/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत आज देशभर के किसानों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20वीं किस्त का वितरण किया गया। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से इस कार्यक्रम का राष्ट्रीय शुभारंभ हुआ, जिसका प्रभाव जिला जशपुर के कृषकों में भी उत्साह देखने को मिला।

जशपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम नारायणपुर निवासी कृषक श्री धीरजन राम को योजना प्रारंभ होने से लेकर अब तक प्रत्येक किस्त प्राप्त हो रही है। आज उन्हें 20वीं किश्त भी प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना उनके जैसे छोटे किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। खेती-किसानी के मौसम में बीज, खाद, दवाई, सिंचाई और मजदूरी जैसी आवश्यकताओं को पूरा करने में यह राशि अत्यंत सहायक होती है। उन्होंने कहा कि “इस योजना से साल में ₹6000 मिलते हैं, जो हम जैसे ग्रामीण कृषकों के लिए बहुत मायने रखते हैं। अब हमें खेती के लिए इधर-उधर उधार नहीं मांगना पड़ता।”
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय किसानों को बेहतर लाभ देने के लिए सार्थक प्रयास भी कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ शासन की सतत् निगरानी और जिला प्रशासन के समन्वय से योजना का लाभ जिले के पात्र कृषक तक पहुंच रहा है। किसानों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय के सख्त निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आएगी तेजी बैठक में जताई नाराजगी के बाद त्वरित कार्रवाई

      राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता को मरम्मत होने तक कुनकुरी में मुख्यालय स्थापित करने निर्देश बारिश से पहले यातायात सुगम बनाने पर जोर जशपुरनगर 04 मई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय…

    Read more

    कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के दिए निर्देश

      आवेदन में संबंधित व्यक्ति का मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज करें जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर से पूर्व सुबह पाली में स्वच्छता श्रमदान,जल संरक्षण संवर्धन के कार्य और…

    Read more

    NATIONAL

    ध्रुवीकरण की बदली धारा, नये सितारे का उदय और वेंटिलेटर पर वामपंथ

    ध्रुवीकरण की बदली धारा, नये सितारे का उदय और वेंटिलेटर पर वामपंथ

    पश्चिम बंगाल में कौन होगा मुख्यमंत्री, नाम तय करने कोलकाता आ रहे अमित शाह और राजनाथ सिंह

    पश्चिम बंगाल में कौन होगा मुख्यमंत्री, नाम तय करने कोलकाता आ रहे अमित शाह और राजनाथ सिंह

    116 नारियल फोड़कर टीवीके प्रमुख विजय की जीत का जश्न, देखें खास सेलिब्रेशन का वीडियो

    116 नारियल फोड़कर टीवीके प्रमुख विजय की जीत का जश्न, देखें खास सेलिब्रेशन का वीडियो

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने की पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने की पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ

    धरती के नक्शे से उसका नामोनिशान मिटा देंगे, अगर… अब ट्रंप ने ईरान को क्यों धमकाया?

    धरती के नक्शे से उसका नामोनिशान मिटा देंगे, अगर… अब ट्रंप ने ईरान को क्यों धमकाया?

    बंगाल में पहली बार हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण काफी प्रभावी साबित हुआ

    बंगाल में पहली बार हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण काफी प्रभावी साबित हुआ