Ro no D15139/23

कलेक्टर ने पत्थलगांव के प्रभारी बीईओ विनोद पैंकरा को हटाया

वेदानन्द आर्य को पत्थलगांव बीईओ का प्रभार
पैंकरा को उनके व्याख्याता मूल पद में भेजा गया

जशपुरनगर 2 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने पत्थलगांव के प्रभारी बीईओ को हटाकर उनके मूल पद में भेजा।  विनोद कुमार पैंकरा, प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव के द्वारा युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में व्यापक अनियमितता की पुष्टि की स्थिति में कार्यालयीन पत्र  युक्तियुक्तकरण 2025 जशपुर दिनांक 30.06.2025 के माध्यम से सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर को अनुशासनात्मक कार्यवाही के संबंध में प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। अतः उक्त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए श्री वेदानन्द आर्य, प्रभारी विकासखंड स्त्रोत समन्वयक पत्थलगांव को आगामी आदेश पर्यन्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव का कार्य सम्पादित किये जाने हेतु आदेशित किया जाता है।
श्री विनोद कुमार पैकरा (मूल पद व्याख्याता), प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव को उनके मूल पदस्थापना जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जशपुर में व्याख्याता के पद पर दायित्व निर्वहन हेतु आदेशित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

  • Related Posts

    नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

    रायपुर, 21 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं में अपनी सेवाएं दे रहे स्वयंसेवी नगर सैनिकों (Home Guards) के लिए एक बड़ी राहत भरी…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर मरगा नाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य में तेजी

      4.52 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा पुल, जशपुर से सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों तक आवागमन होगा सुगम सकरी पुलिया के कारण आवागमन में होती थी परेशानी,…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?