Ro no D15139/23

राज्य स्तरीय विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले का पुसौर विकासखण्ड रहा अव्वल

*सातों शैक्षणिक संभागों से प्रतिभागी हुए शामिल, पीएम श्री नटवर इंग्लिश स्कूल रायगढ़ में हुआ आयोजन*

रायपुर, 4 अगस्त 2025/ स्कूल शिक्षा विभाग एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के तत्वावधान में राज्य स्तरीय विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन रायगढ़ जिले के पीएम श्री शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में राज्य के सभी सात संभागों से चयनित विकासखण्डों के प्रतिनिधि छात्र-छात्राएं शामिल हुए। क्विज प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखण्ड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 40 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। धरमजयगढ़ विकासखण्ड ने 35 अंकों के साथ द्वितीय स्थान और लैलूंगा विकासखण्ड ने 30 अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। विजयी प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के.व्ही राव ने छात्रों से गणित और विज्ञान विषय से संबंधित रोचक प्रश्न पूछे और उनके उत्तरों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान के मूल सिद्धांतों की गहरी समझ विकसित करने और वैश्विक वैज्ञानिक प्रगति से जुड़े रहने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने अध्ययन में पुस्तकों को सबसे अच्छा मार्गदर्शक बताते हुए निरंतर अध्ययन की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को कुल शैक्षणिक सात समूहों में विभाजित कर प्रश्नोत्तरी कराई गई। प्रश्नों के निर्माण एवं प्रतियोगिता संचालन की ज़िम्मेदारी विषय विशेषज्ञों ने निभाई, जिनमें राजेन्द्र कलैत (भौतिकी), पारसमणि साहू (रसायन), अनुपमा तिवारी (जीवविज्ञान) और बी.एल. गुप्ता (गणित) शामिल थे।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान: तराईगांव जलाशय में स्वच्छता के साथ गूंजा जल संरक्षण का संदेश

    *जल जन चौपाल एवं ग्राम जल सुरक्षा संवाद के जरिए ग्रामीणों को किया जागरूक*   *ग्रामीणों ने लिया जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और जल संरक्षण का संकल्प*   रायपुर,…

    Read more

    सेवा सेतु अभियान: दीपक कुमार के लिए ‘सरकार आपके द्वार’ बनी सुविधा का सेतु

    *शिविर में आवेदन और हाथों-हाथ श्रमिक पंजीयन, कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिली राहत*   *श्रमिक पंजीयन से अब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की राह हुई आसान*   रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी