Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर ने सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर से मिलकर उन्हें सम्मानित किया

*कारगिल युद्ध के नायक ब्रिगेडियर प्रणब कुमार लहरी: जिन्होंने 1000 जवानों की जान बचाई, अब व्हीलचेयर पर हैं*

 

*कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि आप जैसे देशभक्त के लिए प्रशासन कंधे से कंधे मिलाकर आपके साथ खड़ा है*

रायपुर, 04 अगस्त 2025 — भारत ने कारगिल की चोटियों पर तिरंगा फहराया था। इस युद्ध में जहां भारत के जवान वीरगति को प्राप्त हुए, वहीं कई गुमनाम हीरो ऐसे भी थे जिन्होंने परदे के पीछे रहकर हज़ारों जिंदगियों को बचाया। ऐसे ही एक वीर योद्धा हैं रायपुर के ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) डॉ प्रणब कुमार लहरी, जिनकी बहादुरी और सेवा को देश कभी नहीं भूल सकता।

आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रायपुर स्थित उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें शाल व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया एवं उनका हालचाल जाना। उन्होंने ब्रिगेडियर डॉ लहरी से कहा कि प्रशासन आपके साथ है। इस मौके पर जिला मेडिकल टीम ने भी उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया।

कारगिल युद्ध के दौरान ब्रिगेडियर लहरी ऑर्थोपेडिक सर्जन के रूप में श्रीनगर के 92 मिलिट्री हॉस्पिटल में तैनात थे। बंदूकें गरज रही थीं, हर ओर चीख-पुकार थी, लेकिन डॉ. लहरी ने हार नहीं मानी। दिन-रात ऑपरेशन थिएटर और बॉर्डर पर ड्यूटी करते हुए उन्होंने 1000 से ज्यादा घायल जवानों की सर्जरी की। उनके हाथों ने न केवल हड्डियाँ जोड़ीं, बल्कि सैकड़ों परिवारों की उम्मीदों को भी जोड़ कर रखा।

आज ब्रिगेडियर डॉ लहरी पार्किंसंस जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और व्हीलचेयर पर हैं। उम्र और बीमारी ने उनके शरीर को भले ही कमजोर कर दिया हो, पर उनकी देशभक्ति आज भी उतनी ही मजबूत है।

ब्रिगेडियर लहरी, छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद सेना मेडल पाने वाले पहले कारगिल योद्धा हैं। श्रीनगर के जिस अस्पताल में उन्होंने सर्जरी की, वहां आज भी उन पाकिस्तानी गोलियों को सहेजकर रखा गया है, जो भारतीय जवानों के शरीर से निकाली गई थीं। नमन है ऐसे सच्चे नायकों को, जो खामोशी से देश की रक्षा कर गए। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन अनिल कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    महिला टीमों के बीच प्रदर्शनी मैच से छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की शुरुआत

    *राज्य में हॉकी के नए युग का आगाज, 1 नवम्बर तक होंगे मुकाबले*   *प्रदर्शनी मैच में इंद्रावती टाइग्रेस ने महानदी फॉल्कन्स को 4-1 से दी मात*   *लीग का…

    Read more

    पीएचसी रेवतपुर की स्टाफ नर्स निलंबित, कलेक्टर ने अस्पतालों की सतत निगरानी के दिए निर्देश

    रायपुर, 22 अक्टूबर 2026/ मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए बलरामपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग ने विकासखंड राजपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतपुर की स्टाफ नर्स…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?