Ro no D15139/23

प्री इंजीनियरिंग एवं प्री मेडिकल परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी हेतु विद्यार्थियों से आवेदन 11 अगस्त तक आमंत्रित

जशपुरनगर 04 अगस्त 2025/ युवा कैरियर निर्माण योजना अंतर्गत एवं प्री मेडिकल एवं प्री इंजीनियरिंग कोचिंग प्रवेश परीक्षा की निःशुल्क तैयारी हेतु अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। प्री इंजीनियरिंग एवं प्री मेडिकल कोचिंग की तैयारी हेतु राज्य में अनुसूचित जनजाति के 64 तथा अनुसूचित जाति के 36 कुल 100 सीट स्वीकृत है। राज्य के अनुसूचित जनजाति तथा अनुसूचित जाति वर्ग के वे अभ्यर्थी जिन्होंने कक्षा 12वीं में कम से कम 70 प्रतिशत अंक या समतुल्य ग्रेड गणित एवं जीव विज्ञान विषय में प्राप्त किया हो एवं जिनके अभिभावक या पालक की वार्षिक आय 4 लाख रुपये तक हो आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

विद्यार्थियों को कोचिंग, आवास, भोजन, चिकित्सा, पुस्तक, प्रवेश शुल्क निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। कोचिंग की अवधि 01 वर्ष की होगी। प्राप्त आवेदन पत्र के परीक्षण उपरांत पात्र अभ्यर्थियों से वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रश्न पत्र अधिकतम 02 घंटे का होगा, जिसमें कुल 120 प्रश्न पूछे जाएगे। इस हेतु इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित प्रारुप में आवेदन पत्र एवं जाति निवास प्रमाण-पत्र 11 अगस्त तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास में प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में नियम एवं निर्देशों की जानकारी, आवेदन प्रारूप हेतु विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जशपुर के सूचना पटल में अवलोकन किया जा सकता है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना का होगा विस्तार 51 करोड़ 44 लाख रुपये की मिली स्वीकृति 1800 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ सिंचाई क्षमता बढ़ेगीकृकिसान होंगे समृद्ध

     जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर विकासखंड दुलदुला स्थित चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना को राज्य शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के…

    Read more

    जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा घरेलू नल से बदली ग्रामीण जिंदगी, सुरक्षित और आसान हुआ जीवन

      जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत