Ro no D15139/23

बने खाबो-बने रहिबो: विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान 4 से 6 अगस्त तक

जशपुरनगर 04 अगस्त 2025 / खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ शासन के नियंत्रक के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु के दृष्टिगत खाद्य जनित रोगों एवं संक्रमण से आमजन को सुरक्षित रखने हेतु 04 से 06 अगस्त 2025 तक प्रदेशभर में “बने खाबो-बने रहिबो” विशेष जांच एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य जन-जागरूकता बढ़ाना एवं खाद्य जनित बीमारियों की रोकथाम करना है। इसी के तहत् जशपुर जिले में भी 04 से 06 अगस्त 2025 तक जिले के समस्त सार्वजनिक खाद्य विक्रय स्थल में अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान के अंतर्गत जिले में संचालित सभी स्ट्रीट फूड वेंडर्स, ढाबों, होटलों, एवं रेस्टोरेंट्स में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों की जांच की जाएगी। बासी भोजन, अख़बार में भोजन परोसना, अशुद्ध जल, तेज नमक-मसालेदार खाद्य का गलत कंटेनर में संग्रहण, गंदे बर्तन एवं अस्वच्छ खाद्य हैंडलिंग जैसी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
आम नागरिकों से अपील
खाद्य एवं औषधि प्रशासन जशपुर द्वारा सभी नागरिक से स्वच्छता और सुरक्षित भोजन को अपनाएं और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने हेतु अपील किया गया है।

  • Related Posts

    बगीचा नगर पंचायत सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी

    जशपुरनगर 19 जून 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने बगीचा नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी  क्षितिज सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएमओ बगीचा…

    Read more

    लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल ने जशपुर के सड़क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

    विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर  सड़क के निर्माण कार्यों को गंभीरता से करने के दिए सख्त निर्देश जशपुरनगर 19 जून 2026/ लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश बंसल ने…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा