ऋण और खाद-बीज के रूप में किसानों को अब तक 52 करोड़ 04 लाख से अधिक की राशि किया गया है प्रदान

लक्ष्य के विरूद्ध 72 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य हुआ है हासिल

जशपुरनगर 04 अगस्त 2025/ खरीफ सीजन में किसान निश्चिंत होकर खेती-किसानी कार्य मंे लगे हुए है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव के निर्देश पर सहकारी समितियां उन्हें प्राथमिकता के आधार पर खाद और बीच उपलब्ध कराने के साथ ही अल्पकालिन ऋण भी प्रदान कर रही है। राज्य सरकार द्वारा धान प्रति क्विंटल 3100 रूपए और प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी करने के अलावा दलहन, तिलहन, मक्का आदि के फसल लगाने वाले किसानों को कृषक उन्नति योजना का लाभ दिए जाने जैसे किसान हितैषी निर्णयों ने किसानों में खेती को लेकर अलग ही उत्साह नजर आ रहा है।
इस खरीफ वर्ष में अब तक किसानों को दिए जाने वाले अल्पकालीन ऋण और खाद-बीज के वितरण के रूप में लक्ष्य के विरूद्ध 72.28 प्रतिशत की पूर्ति की जा चुकी है। इस खरीफ वर्ष में अल्पकालीन ऋण और खाद-बीज के वितरण के लिए 72 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें नगद 43.20 करोड़ रूपए और 28.80 करोड़ रूपए का खाद-बीज दिया जाना था। अब तक लक्ष्य के विरूद्ध 52 करोड़ 04 लाख 34 हजार रूपए नगद एवं खाद बीज के लिए वितरण किया जा चुका है। जिसमें 32 करोड़ 86 लाख 17 हजार रूपए नगद ऋण एवं खाद-बीज के रूप में 19 करोड़ 18 लाख 17 हजार रूपए वितरण किया जा चुका है।
पिछले वर्ष किसानों को दिए जाने वाले अल्पकालीन ऋण और खाद-बीज के वितरण में लक्ष्य के विरूद्ध 114.81 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल किया गया था। पिछले वर्ष 60 करोड़ 3 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें से 69 करोड़ 38 लाख और 52 हजार रूपए नगद एवं खाद-बीज वितरण और फसल बीमा के रूप में प्रदान किया गया था।

  • Related Posts

    आगामी ग्रीष्म ऋतु के दौरान पेयजल व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन एवं संधारण हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी

    जशपुरनगर 17 फरवरी 2026/ जिले में आगामी ग्रीष्म ऋतु के दौरान पेयजल व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन एवं संधारण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार विभिन्न विकासखंडों…

    Read more

    संघर्ष से सफलता तक कुनकुरी की नेहा खाखा बनीं नवगुरुकुल की प्रेरक पहचान

    जिला प्रशासन द्वारा संचालित नवगुरुकुल से मिली दिशा फाइनेंस जूनियर एसोसिएट के रूप में कार्य कर बनी आत्मनिर्भर जशपुरनगर 17 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन…

    Read more

    NATIONAL

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

    AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी का बड़ा संदेश, मिलकर दुनिया को देंगे टेक सॉल्यूशन

    AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी का बड़ा संदेश, मिलकर दुनिया को देंगे टेक सॉल्यूशन

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव