Ro no D15139/23

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक, स्वास्थ्य एवं शिक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर,

कुरूद सिविल अस्पताल 100 बिस्तर के भवन निर्माण की कार्यवाही के दिए निर्देश
कलेक्टर ने कर्मचारियों के समयमान वेतन, पदोन्नति, पेंशन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश
धमतरी । कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने विद्यालय शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में स्थित जर्जर अथवा मरम्मत योग्य शालाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों का शीघ्र सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करें, ताकि समय रहते भवनों की मरम्मत या पुनर्निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जा सके।
उन्होंने सीजीएमएससी के जिला अधिकारी को निर्देश दिए कि कुरूद सिविल अस्पताल के 100 बिस्तरों वाले भवन के निर्माण हेतु स्वीकृत 17.84 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग करते हुए शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करें। साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मगरलोड में 30 हज़ार सीटर अस्पताल भवन निर्माण और बर्गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन हेतु प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
कलेक्टर ने खरीफ वर्ष 2025-26 के अंतर्गत फसलों की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी लेते हुए कृषि एवं समवर्ती विभाग के मैदानी अमले को निर्देशित किया कि बीमा कंपनी के साथ समन्वय कर किसानों के बीच अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें तथा उन्हें फसल बीमा के लिए प्रोत्साहित करें।उन्होंने ‘जनमन छात्रावास’ भवन निर्माण कार्य को चालू वर्ष की समाप्ति से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए।
अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में पेंशन आधार सीडिंग एवं विभिन्न योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा में जानकारी अपलोड करनी होगी।
पैक्स अंतर्गत जिला सहकारी विकास समिति द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के ई-स्टोर में ट्रांजेक्शन बढ़ाने पर जोर देते हुए उन्होंने बैंकर्स के साथ बैठक कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि पेंशन, पदोन्नति, समयमान वेतन, स्वास्थ्य क्षतिपूर्ति आदि से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें तथा कोई भी प्रकरण लंबित न रहे।जन शिकायतें एवं कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निराकरण कर पोर्टल में अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, एसडीएम सहित जिले के सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी