कलेक्टर ने सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लोगों को देने के निर्देश

2 अगस्त से 15 अगस्त तक जिले में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा
अभियान के तहत तिरंगा राखी, ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान, तिरंगा बाइक रैली, स्कूल महाविद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी

जशपुरनगर 06 अगस्त 2025 / कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रगति और केन्द्र सरकार की  महत्वाकांक्षी “सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” की विस्तार से जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि यह योजना अपने घरों में बिजली बचत करने की बहुत अच्छी योजना है।
घर की छत पर  सोलर पैनल स्थापित कर ऊर्जा बचत और पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगाने की कुल लागत लगभग ₹4.80 लाख लागत आती है। जिसमें से ₹78,000 की सब्सिडी शासन द्वारा सीधे हितग्राही के खाते में भेजा जाता है।
सोलर पैनल सूर्य की प्राकृतिक ऊर्जा से बिजली उत्पन्न करता है, जिससे बिजली बिल में भारी बचत होती है और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में सहायता करता है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम जनपद सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने जशपुर के सभी पर्यटन स्थलों में साइन बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए ताकि पर्यटकों को स्थल की जानकारी हो सके और उनको जाने में आसानी हो।
विपणन विभाग के अधिकारी को सोसायटी से धान का उठाव करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कहा की भारत सरकार के निर्देशानुसार 2 अगस्त से 15 अगस्त हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाना है। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा ग्राम पंचायतों  में श्रमदान करके सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई की जाएगी, स्व सहायता समूह की दीदियों और  तिरंगा राखी तैयार किया जाएगा
शासकीय स्कूलों और महाविद्यालयों में रंगोली और वाद विवाद प्रतियोगिता , सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजन किया जाएगा।
तिरंगा बाईक रैली, आयोजित की जाएगी साथ ही सेल्फी विथ तिरंगा के साथ फोटो लेकर harghartiraga.com में हेसटेग करके सोशल मीडिया में अपलोड करना होगा।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन मुख्यमंत्री घोषणा,कलेक्टर जनदर्शन और टी एल के लंबित प्रकरणों की विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

  • Related Posts

    बिहान अंतर्गत स्व-सहायता समूहों के लिए बैंक मेला आयोजित जनपद पंचायत कार्यालयों में 18 से 27 फरवरी तक अलग-अलग तिथियों में होगा बैंक मेला आयोजन

    जशपुरनगर 16 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में गठित एवं पुनर्गठित स्व-सहायता समूहों  की आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण…

    Read more

    कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएँ अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण के दिए निर्देश

    जशपुरनगर 16 फरवरी 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याएँ एवं मांगों की जानकारी ली।…

    Read more

    NATIONAL

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया

    इमरान खान को जेल या अस्पताल? आंखों की रोशनी पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

    इमरान खान को जेल या अस्पताल? आंखों की रोशनी पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला