Ro no D15139/23

विश्व हाथी दिवस पर कार्यशाला एवं गज संरक्षण संगोष्ठी का हुआ आयोजन

हाथी विशेषज्ञों ने हाथियों के व्यवहार, पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी भूमिका तथा संरक्षण के महत्व पर डाला प्रकाश

जशपुरनगर 12 अगस्त 2025/ विश्व हाथी दिवस के अवसर पर आज जिला पंचायत कार्यालय में कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं वनमण्डलाधिकारी श्री शशि कुमार की मौजूदगी में जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत अंतर्राज्यीय हाथी-मानव द्वंद को कम करने के उद्देश्य से कार्यशाला सह गज संरक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाथी विशेषज्ञों ने हाथियों के व्यवहार, पारिस्थितिकीय तंत्र में उनकी भूमिका तथा संरक्षण के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही जागरूकता बढ़ाने हेतु चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में गुमला से आए प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा अधिकारी श्री आदर्श शरण ने हाथी प्रबंधन से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही बी.एफ.ओ. श्री नरेश कुजूर एवं आर.आर.टी. सदस्य श्री राजेश राम ने गजरथ गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा की, वहीं यू.एस.टी.आर. श्री लाल बहादुर ने गज संकेत ऐप के उपयोग और महत्व पर प्रकाश डाला। रांची से आए हाथी विशेषज्ञ श्री तपश कर्माकर ने हाथी-मानव द्वंद के कारण, उसके प्रभाव तथा समाधान पर विस्तार से बताया। सीनियर फील्ड ऑफिसर, वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया, श्री सुशांत गौड़ा ने हाथी कॉरिडोर संरक्षण एवं प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला।
हाथी विशेषज्ञ श्री मंसूर खान ने हाथी संरक्षण में जनसहभागिता बढ़ाने और जागरूकता लाने के उपाय बताए। डिप्टी डायरेक्टर एवं रीजनल हेड सेंट्रल इंडिया, वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया श्री राजेंद्र मिश्रा ने हाथियों के पारिस्थितिकीय महत्व एवं उनके व्यवहार पर जानकारी दी। वहीं रीलॉन एयर प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ एवं सह-संस्थापक श्री अभिनंदन तिवारी ने ड्रोन तकनीक और इसके संरक्षण कार्यों में उपयोग पर विस्तार से बताया।
हाथी संरक्षण जागरूकता हेतु चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता आयोजित
कार्यक्रम के तहत हाथी संरक्षण जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में, 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रथम स्थान श्री श्रेयस धुरिया, द्वितीय स्थान कु. हिमांशी कुजूर तथा तृतीय स्थान श्री वैभव भगत ने प्राप्त किया। 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान श्री तौसिफ शाह, द्वितीय स्थान कु. निशा तिग्गा और तृतीय स्थान कु. नेहा यादव को मिला। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रथम स्थान कु. दीक्षा गुप्ता, द्वितीय स्थान कु. अंशिका तिग्गा एवं तृतीय स्थान कु. लीलावती बंजारा ने हासिल किया। वहीं 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान श्री अनुरूप तिग्गा, द्वितीय स्थान श्री कर्मा सन्यासी तथा तृतीय स्थान कु. चांदनी को प्राप्त हुआ।
सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, साथ ही कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी अतिथियों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर वनमण्डल जशपुर के समस्त उप वनमण्डलाधिकारी, वन परिक्षेत्राधिकारी, कर्मचारीगण एवं आर.आर.टी. सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला स्तरीय राइस मिलर्स की बैठक संपन्न, चावल जमा करने में तेजी लाने के निर्देश 27 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत चावल जमा नहीं करने वाले मिलर्स पर होगी आवश्यक कार्रवाई

     जशपुरनगर 23 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज जिले के राइस मिलर्स की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी धान खरीदी की तैयारियों,…

    Read more

    कलेक्टर ने वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किये

      जशपुरनगर 23 अक्टूबर 2026 / कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक 04 के नियम 08 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वर्ष…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी