Ro no D15139/23

स्वतंत्रता दिवस समारोह के पूर्वअभ्यास का हुआ आयोजन कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल का किया निरीक्षण

जशपुरनगर 13 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 की तैयारियों का आज रणजीता स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी ने मुख्य अतिथि का भूमिका निभाया और परेड की सलामी ली।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्य परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री अमरजीत खुंटे, टू आईसी उप निरीक्षक श्री खोमराज ठाकुर के अगवाई में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, छत्तीसगढ पुलिस बल, छत्तीसगढ़ बल महिला, नगर सेना पुरुष, नगर सेना महिला, सेजेश हिन्दी माध्यम एन.सी.सी.जूनियर, जवाहर नवोदय विद्यालय कुनकुरी एअर विंग एन.सी.सी., महारानी लक्ष्मी बाई उ.मा.वि. जशपुरनगर एन.एस.एस. बालिका, सरस्वती शिशु मंदिर जशपुर, वनवासी कल्याण आश्रम जशपुर, सेंट जेवियर शाति भवन जशपुर स्काउट गाईट बालिका, सेंट जेवियर शाति भवन जशपुर बालक,  बैंड दल के 13 टुकड़ियां स्वतंत्रता दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल परेड किया। साथ ही स्कूली बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का रिहर्सल किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शासन के दिए गए निर्देशों का पालन करने निर्देशित किया। रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, ध्वजारोहण, जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए गरिमामय एवं सादगी पूर्ण ढंग से कार्यक्रम मनाने संबंधित सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, गुब्बारे, बैंड इत्यादि अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करनें के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी, अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार सोनी, एसडीएम जशपुर श्री ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास राव मस्के, डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर श्री डी. आर. राठिया एवं श्री जयेश सौरभ टोपनो के द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    किसानों की आय बढ़ाने एफपीओ होंगे और मजबूत मूल्य संवर्धन व डिजिटल बाजार से जुड़ेंगे उत्पाद डीएमसी बैठक में कलेक्टर ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश आत्मनिर्भर एवं व्यवसायोन्मुख किसान उत्पादक संगठनों के निर्माण पर जोर

      जशपुरनगर 13 जून 2026/ किसानों की आय में वृद्धि, कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन तथा किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को आत्मनिर्भर और व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से…

    Read more

    14 जून को योग से बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 21 जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रणजीता स्टेडियम जशपुर में होगा योगाभ्यास

      जशपुरनगर 13 जून 2026/ आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का थीम  “Yoga for Healthy Ageing” निर्धारित किया गया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर