Ro no D15139/23

विधायक अजय चंद्राकर ने ध्वजारोहण किया: परेड का निरीक्षण किया और आकाश में तीन रंग के ग़ुब्बारे छोड़े

अबूझमाड़ के बच्चों ने अद्भुत मलखंब कला का किया बेहतरीन प्रदर्शन, खूब तालियाँ बटोरी

’स्कूली बच्चों ने भी देशभक्ति-संस्कृति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति

मुख्य अतिथि चंद्राकर ने शहीदों के परिजनों को साल-श्रीफल से सम्मानित किया

धमतरी । विधायक विधानसभा क्षेत्र कुरूद श्री अजय चंद्राकर ने आज 79 वें स्वाधीनता दिवस के मौक़े पर ज़िला मुख्यालय के डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला के एकलव्य खेल मैदान पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात विधायक ने परेड का निरीक्षण किया। ’प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) गरिमामयी तरीके से आयोजित हुआ। बारिश के बीच समारोह को लेकर उत्साह में कोई कमी नहीं आयी। मुख्य अतिथि विधायक श्री अजय चंद्राकर ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। शांति स्वरूप के तौर पर आकाश में तीन रंगे ग़ुब्बारे छोड़े। उन्होंने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा पुलिस अधीक्षक श्री सूरजसिंह परिहार साथ थे।

’जिला स्तरीय समारोह जिला मुख्यालय के एकलव्य खेल मैदान में प्रात 9ः00 बजे से शुरू हुआ। पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों, नगर सेना की टुकडियां, स्काउट-गाइड, एन.सी.सी., रेडक्रास की छात्राओं, स्काऊट्स गार्ड, परेड में हिस्सा लिया। वही स्थानीय निजी स्कूल की छात्राओं ने आकर्षक बैंड की धुन के साथ मार्च पास्ट किया। समारोह का मुख्य आकर्षक का केंद्र अबूझमाड़ मलखंब एकेडमी के खिलाड़ियों का मनमोहक प्रदर्शन रहा। इन मलखंब कलाकारों ने ना केवल राष्ट्रीय, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी अपनी पहचान बनाई है और आज स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंच से दर्शकों को अपने अद्वितीय करतबों से मंत्रमुग्ध किया । उनका प्रदर्शन रोमांच और जोश से भरपूर रहा। अतिथियों और दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरी । विशेष रूप से, इस समारोह में मलखंब के इंडिया गॉट टैलेंट सीजन 10 के विजेता भी शामिल हुए, जिन्हें विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम और मार्च पास्ट अच्छे प्रदर्शन वाली टीम को भी पुरस्कृत किया गया ।

’मुख्य अतिथि चंद्राकर ने ज़िले के शहीदों के परिजनों को साल-श्रीफल से सम्मानित किया और उनका कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले ज़िला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों, प्रतिभागियों को को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया। ’समारोह में विधायक धमतरी श्री ओंकार साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सार्वा, महापौर नगर निगम श्री रामू रोहरा, जनपद अध्यक्ष, पार्षदगण, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों ने समारोह में विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति/ संस्कृति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया और बच्चों का तालियाँ बजाकर उत्साहवर्धन किया। ’

  • Related Posts

    कमार जनजाति के लिए आजीविका और रोजगार के नए अवसर विकसित करेगा डुगली का व्यावसायिक परिसर ,कलेक्टर मिश्रा ने किया निरीक्षण 

    विशेष पिछड़ी जनजाति के समग्र विकास पर जोर,   धमतरी, 22 अक्टूबर 2026। विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने, उनकी आजीविका के साधनों को मजबूत करने और…

    Read more

    पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी

    सड़क की चौड़ाई, जीएसबी की मोटाई और लेवल की जांच कर मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों को नियमित फील्ड निरीक्षण के निर्देश*   रायपुर. 22 अक्टूबर 2026. लोक निर्माण विभाग के सचिव…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?