Ro no D15139/23

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजन और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ सम्मान

*जांजगीर में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य स्वतंत्रता समारोह में राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने किया ध्वजारोहण*

रायपुर, 15 अगस्त 2025/ जांजगीर-चांपा जिले के शासकीय हाईस्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने जनता के नाम मुख्यमंत्री संदेश का वाचन किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने हर्षाेल्लास एवं उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। मंत्री श्री वर्मा ने इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों को शॉल तथा श्रीफल से तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया।

इस दौरान विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास कश्यप, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व विधायक श्री अंबेश जांगड़े, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढेवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल कुमार रावटे सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में आमनागरिक उपस्थित थे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में परेड सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल प्रथम, सीएएफ 11वीं बटालियन भारत रक्षित द्वितीय एवं तृतीय स्थान महिला नगर सेना को प्राप्त हुआ। परेड जूनियर में प्रथम स्थान एनसीसी 325 ट्रूप शा.उ.मा.वि जांजगीर बालिका, एनसीसी 325 ट्रूप शा.उ.मा.वि जांजगीर बालक द्वितीय एवं गाइड दल ज्ञानोदय उ.मा.वि. जांजगीर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहरिया को प्रथम स्थान, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चांपा को द्वितीय एवं लायंस पब्लिक स्कूल चांपा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक में अमर जवान एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • Related Posts

    राज्य स्तरीय औद्योगिक आपदा प्रशिक्षण 10 अप्रैल को

      धमतरी, 08 अप्रैल 2026/ राष्ट्रीय स्तर पर औद्योगिक आपदाओं से प्रभावी रूप से निपटने हेतु राज्य में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राज्य स्तरीय…

    Read more

    राजस्व पखवाड़ा शिविरों से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित समाधान

      धमतरी, 8 अप्रैल 2026// जिले के सभी तहसीलों में आमजन की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राजस्व पखवाड़ा शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। राज्य…

    Read more

    NATIONAL

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?