Ro no D15139/23

‘इतनी बुरी तरह मारेंगे ना कि आप सोच भी नहीं सकते’; एशिया कप से पहले पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दी चेतावनी

खेल डेस्क । भारतीय क्रिकेट टीम 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप 2025 में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद पहली बार पाकिस्तान से भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दोनों देशों के बीच एशिया कप में होने वाला ग्रुप मैच 14 सितंबर को खेला जाएगा। दोनों देशों को इस बार ग्रुप ए में रखा गया है।
हालांकि भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंध को देखते हुए इस मैच को लेकर काफी बातें हो रही है और इस मैच का आयोजन होगा भी या नहीं इस पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन इन सारी बातों के बीच पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज बासित अली ने दुआ की है कि ये मैच ना हो।
बासित ने कहा- मैं दुआ करता हूं कि भारत खेलने से मना कर दे
द गेम प्लान यूट्यूब चैनल पर बातचीत में बासित अली ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के साथ खेलने से इनकार कर देगा, जैसा कि उन्होंने हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) में किया था, क्योंकि मेन इन ब्लू उन्हें बुरी तरह से हराएंगे। बासित अली ने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि भारत एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दे, जैसा कि उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में किया था नहीं तो वो इतनी बुरी तरह से हमें मारेंगे ना कि आप सोच भी नहीं सकते।
आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से हार मिली थी। पाकिस्तान का इस सीरीज में बुरा हाल हो गया था। इस सीरीज के आखिरी मुकाबले में तो पाकिस्तान की टीम सिर्फ 92 रन पर ढेर हो गई थी और इंडीज को इस मैच में 202 रन से जीत मिली। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 294 रन बनाए थे। पाकिस्तान की इस हार के बाद ही बासित अली का ऐसा रिएक्शन सामने आया है। उनका मानना है कि पाकिस्तान टीम की जो हालत है उस स्थिति में उनका भारत के खिलाफ नहीं खेलना ही अच्छा होगा।

  • Related Posts

    करोड़ों में फीस लेने वाले शाहिद, करीना और आलिया ने इस फिल्म के लिए घटा दी थी फीस, किया था बड़ा समझौता

    करीना कपूर, शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ को रिलीज हुए 10 साल हो गए हैं. अब सालों बाद निर्देशक अभिषेक चौबे ने बताया कि तीनों स्टार्स…

    Read more

    वैभव सूर्यवंशी का गुस्सा पड़ा भारी! श्रीलंकाई खिलाड़ियों से विवाद के बाद हो सकती है बड़ी कार्रवाई

    Vaibhav Sooryavanshi Faces Heavy Fine: भारत ए के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ट्राई-नेशन सीरीज के दौरान मैदान पर हुई एक घटना के कारण मुश्किल में पड़ सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग