Ro no D15139/23

गिनाबहार एवं दुलदुला में फसल चक्र परिवर्तन हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन

कार्यशाला में तरल यूरिया एवं तरल डीएपी के प्रयोग हेतु किसानों को किया गया प्रोत्साहित
जशपुरनगर 17 अगस्त 2025/ अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत डीसीडीसी द्वारा अनुमोदित वार्षिक कैलेंडर अनुसार विकासखंड कुनकुरी के अंतर्गत ग्राम गिनाबहार तथा विकासखंड दुलदुला में फसल चक्र परिवर्तन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषकों को फसल चक्रण के लाभ एवं तरीकों से अवगत कराते हुए इसके संबंध में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गयी। कृषकों की इस संबंध में जिज्ञासाओं का भी विशेषज्ञों द्वारा निराकरण किया गया। विशेषज्ञों द्वारा कृषकों को तरल यूरिया (नैनो यूरिया), तरल डीएपी (नैनो डीएपी) के प्रयोग के तरीकों एवं लाभों से अवगत कराते हुए इनके अधिक से अधिक प्रयोग हेतु किसानों को प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यशाला के माध्यम से किसानों को नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग से कम खर्च में ही फसल को पूरे उर्वरकों के लाभ प्राप्ति के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। इस दौरान सहकारिता विभाग एवं कृषि विभाग के अधिकारी तथा समिति प्रबंधक तथा क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सीजीआईटी जशपुर में बी.टेक. एवं डिप्लोमा लेटरल एंट्री की ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू

     डिप्लोमा के लिए 3 से 6 सितंबर और बी.टेक. के लिए 5 से 8 सितंबर तक होगा पंजीयन जशपुरनगर 02 सितंबर 2026/ सत्र 2026-27 में राज्य के बी.टेक. एवं डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों…

    Read more

    पंजीकृत श्रमिकों के आधार आधारित ई-केवाईसी से पहले रिकॉर्ड संशोधन के लिए 30 सितंबर तक शिविर

    जशपुरनगर 02 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल तथा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों के हितों…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार