Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री के प्रयास से जिले के 8 स्कूलों के नवीन भवन निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ 19 लाख की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

जशपुरनगर 18 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सार्थक पहल से रायपुर सी.एस.पी.टी.सी.एल द्वारा सी.एस.आर. गतिविधियों के संचालन हेतु जिले के विभिन्न  संचालित 8 स्कूलों के नवीन भवन निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ 19 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि सी.एस.आर. मद अंतर्गत आर.टी.जी.एस. व एन.ई.एफ.टी. के माध्यम से राशि प्राप्त हुआ है। उक्त राशि में से 6 करोड़ 19 लाख रूपए के 08 नवीन भवन निर्माण हेतु ग्रामीण यांत्रिकी सेवा जशपुर को निर्माण एजेंसी नियुक्ति कर कार्य कराने हेतु राशि दी गई है। इनमें कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बांसबहार में शासकीय प्राथमिक शाला तुरंगाखार नवीन भवन के लिए 20 लाख, फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गारीघाट में नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण कार्य बागमाड़ा के लिए 20 लाख, ग्राम पंचायत पण्डरीपानी में उच्च माध्यमिक विद्यालय बालक पण्डरीपानी  में नवीन भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 21 लाख एवं ग्राम पंचायत कंदईबहार में शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कंदईबहार में नवीन भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 21 लाख, बगीचा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत टटकेला में हाईस्कूल टटकेला में 75 लाख 23 हजार, कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गिनाबहार में नवीन भवन निर्माण कार्य प्राथमिक शाला खजूरबहार के लिए 20 लाख, लोधमा में हायर सेकेण्डरी स्कूल लोधमा के लिए 1 करोड़ 21 लाख 16 हजार एवं दुलदुला विकासखण्ड के हायर सेकेण्डरी स्कूल दुलदुला में नवीन भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 21 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!