Ro no D15139/23

एशिया कप: सूर्यकुमार यादव और अजीत अगरकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, प्लेयिंग इलेवन का ऐलान जल्द

खेल डेस्क । एशिया कप का 17वां एडिशन 9 सितंबर से शुरू होगा। भारतीय टीम अपना पहला मैच टूर्नामेंट में 10 सितंबर को खेलेगी। वहीं बीसीसीआई मंगलवार यानी 19 अगस्त को एशिया कप के लिए भारतीय टीम की अनाउंसमेंट कर देगी। उम्मीद है कि सूर्यकुमार यादव ही भारतीय टीम को एशिया कप में लीड करते हुए नजर आएंगे। टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ है।

भारतीय टीम का एशिया कप के लिए संभावित स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, शिवम दुबे, यशस्वी जायसवाल, वाशिंगटन सुंदर।

2:45 पर शुरू होगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

एशिया कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान 2 बजकर 45 मिनट पर किया जाएगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव और अजीत अगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम स टीम इंडिया की घोषणा करेंगे।

अजीत अगरकर और सचिव देवजीत सैकिया भी पहुंचे बीसीसीआई हेडक्वार्टर

बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर भी बीसीसीआई हेडक्वार्टर पहुंच गए हैं। वह जल्द ही कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते हुए नजर आएंगे। अगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान करेंगे। अजीत अगरकर के अलावा बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया भी हेडक्वार्टर पहुंच गए हैं।

कुछ ही देर में हो सकता है टीम का ऐलान

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कुछ ही देर में होने वाला है। मुख्य चयनकर्ता और कप्तान सूर्यकुमार यादव बीसीसीआई के ऑफिस पहुंच चुके हैं। जल्द ही वे मीडिया के सामने पूरी के बारे में बताएंगे।

  • Related Posts

    उम्र 50 प्लस, दो रिश्तों का अंत, 23 साल का बेटा, फिर भी प्यार की तलाश में है ये एक्ट्रेस

    “लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. मैं अपनी मर्जी की मालकिन हूं और अपनी जिंदगी अपने उसूलों पर जीती हूं.” ये तीखे और…

    Read more

    महज 22 दिनों में टूटा भारत का रिकॉर्ड, वनडे में श्रीलंका ने किया दूसरा सबसे बड़ा रन चेज

    Sri Lanka vs England: वनडे क्रिकेट में बड़े से बड़ा लक्ष्य भी अब सुरक्षित नहीं है. भारत ने 30 सितंबर 2026 को वेस्टइंडीज के खिलाफ 406 रन चेज कर दूसरा सबसे…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी