Ro no D15139/23

जन्माष्टमी पर दही हांडी में ‘गोपी’ बनीं जाह्नवी कपूर, गोल्डन-वाइट लहंगे में ढाया कहर

इंटरटेनमेंट डेस्क । बॉलीवुड में अपनी स्टाइलिश अपीयरेंस के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘परम सुंदरी’ के प्रमोशन बिजी हैं. सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म प्रमोशन कर रही एक्ट्रेस नए-नए फैशन स्टाइल दिखा रही हैं. उनका स्टाइल गेम इतना बेहतर है कि सभी उनके लुक्स के दीवाने हो रहे हैं. यूं तो जाह्नवी का हर लुक कमाल का होता है, लेकिन कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर उन्होंने दही हांडी उत्सव में भाग लिया. इस मौके के लिए एक्ट्रेस ने गोल्डन और वाइट कलर का लहंगा पहना हुआ था, जिसने सबका ध्यान खींचा. उनकी खूबसूरती और स्टाइल ने फैंस को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया है.
सुंदरी बन दही हांडी में पहुंचीं जाह्नवी
जन्माष्टमी के जश्न के लिए जाह्नवी ने एक शाही अंदाज चुना. उन्होंने दही हांडी इवेंट के लिए मशहूर डिजाइनर अनीता डोंगरे का डिजाइन किया हुआ एक बेहद खूबसूरत गोल्डन ब्लाउज पहना, जिसकी नेकलाइन और बैक डिजाइन बेहद खूबसूरत था. जाह्नवी ने इस स्लीवलेस ब्लाउज को एक फ्लोई आइवरी लहंगा स्कर्ट के साथ पेयर किया था, जिसके हेम पर गोल्डन डिटेलिंग की गई थी. जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर अपने आउटफिट की एक झलक भी फैन्स को दी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं.
ब्लाउज की गोल्डन डिटेलिंग लगी खास
अनीता डोंगरे द्वारा डिजाइन किया गया जाह्नवी का ये आउटफिट त्योहार के जश्न को और ज्यादा शाही बना रहा था. उनकी स्कर्ट की खूबसूरती और ब्लाउज की गोल्डन डिटेलिंग इतनी खास थी कि सभी की नजरें एक्ट्रेस से हट नहीं पा रही थीं. जाह्नवी के आउटफिट की तरह ही उनकी स्टाइलिंग भी उनके लुक को एलिवेट कर रही थी.

  • Related Posts

    Peddi: शूटिंग के दौरान राम चरण को एकटक देखती रह गईं जाह्नवी कपूर, खुद सुनाया यह मजेदार किस्सा

    Peddi: राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ इस वक्त सिनेमाघरों में चल रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि, फिल्म के कुछ सीन…

    Read more

    Bandar Collection: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई बंदर, छठे दिन का कलेक्शन जान लगेगा झटका

    Bandar Collection: अनुराग कश्यप की ओर से निर्देशित फिल्म ‘बंदर’ बॉक्स ऑफिस बुरी तरह पिट गई है. फिल्म में बॉबी देओल को उनके अब तक के सबसे दमदार और रफ…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर