Ro no D15139/23

पक्के मकान के बारे में कभी सोचा ही नहीं था,बनने के बाद लगता है कि अपना भी एक घर है

बृजमोहन और उनकी पत्नी इन्जोरा बाई ने पीएम आवास योजना से बनाए पक्के मकान

कोरबा 19 अगस्त 2025/
ग्रामीण बृजमोहन खैरवार का वैसे तो खुद का अपना एक घर था, लेकिन उस घर में सुकून कम परेशानी ज्यादा थी। बृजमोहन को  लगता था कि उनकी जिंदगी बस खेती किसानी के कार्यों में उलझ कर   गुजर जाएगी और पक्का मकान के लिए कभी पैसा भी जोड़ नहीं पायेगा। जब पैसा ही नहीं होगा तो वह पक्का मकान भला कैसे बनाएगा। इस तरह बृजमोहन की जिंदगी के कई साल ऐसे ही गुजर गए और पक्के मकान का सपना सपना ही बनकर रह गया। इस बीच अपने झोपड़ी को पक्का करने की चर्चा पत्नी और बच्चों के साथ होती भी रहती थी, लेकिन जब पैसे की बात आती तो पक्का मकान का बुना हुआ सपना पल में धराशायी हो जाता था। पीएम आवास योजना में नाम आने के बाद बृजमोहन के सपने को जैसे पंख लग गए। उन्होंने कुछ पैसे का इंतजाम किया और योजना से मिली राशि से अपना घर बनवा लिया। अब गाँव में बृजमोहन का भी पक्का मकान बन गया है और वह अपनी पत्नी इन्जोरा बाई सहित बच्चों के साथ बिना किसी परेशानी का निवास कर पा रहा है।
पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम जटगा में निवास करने वाले बृजमोहन खैरवार ने बताया कि वह वर्षो से झोपड़ी में निवास करता है। समय के साथ झोपड़ी जर्जर हो जाने और बारिश के दिनों में उन्हें हर साल परेशानी उठानी पड़ती थी। उन्हें मरम्मत के लिए अनावश्यक पैसे खर्च भी करने पड़ते थे। उन्होंने बताया कि उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि घर को पक्का बना सके। परिवार के लोगों की इच्छा थी कि घर पक्का बन जाए, लेकिन पैसे का इंतजाम नहीं हो पाने से उनकी इच्छाएं अधूरी ही रह जाती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम आने के पश्चात उन्होंने कुछ रुपये का इंतजाम किया और अपना मकान बनवा लिया है। उन्होंने बताया कि अब सिर्फ प्लास्टर का कार्य बचा है और आने वाले दिनों में इसे भी पूर्ण कर लेगा। हितग्राही बृजमोहन खैरवार ने अपना स्वयं का पक्का मकान बन जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारा सौभाग्य है कि पीएम आवास योजना में नाम आया। हम सभी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के आभारी है कि हमारा नाम चयन कर राशि प्रदान की।

  • Related Posts

    वन पट्टाधारी एवं डुबान श्रेणी के कृषकों के लिए धान उपार्जन हेतु विशेष पंजीयन अभियान 15 सितंबर तक

      कोरबा 01 सितंबर 2026/खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जिले में कृषकों के नवीन पंजीयन एवं पंजीकृत रकबे में संशोधन की प्रक्रिया सहकारी…

    Read more

    राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत कृषकों को दिया गया प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण

      कोलिहामुड़ा में किसानों ने सीखी बीजामृत, घनाजीवामृत एवं जैविक कीटनाशकों के उपयोग की विधि कोरबा, 01 सितंबर 2026/ राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना अंतर्गत क्लस्टर ग्राम कोलिहामुड़ा के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार