Ro no D15139/23

ग्रामीणों की मांग पर सड़क निर्माण को मिली मंजूरी, सीएम कैंप कार्यालय बगिया पहुंच कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार, अब ग्रामीणों को आवागमन में होगी सुविधा…….

जशपुरनगर 20 अगस्त 2025/ लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों को आखिरकार बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता और पहल पर फोटकोसेमरदृसजापानीदृकेंदापानी से कर्राडांड होते हुए दुलदुला पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 5 करोड़ 84 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस 5 किलोमीटर लंबे मार्ग के बन जाने से विकासखंड मुख्यालय दुलदुला तक ग्रामीणों की आवाजाही आसान होगी।ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में कीचड़ और गड्ढों से गुजरना बेहद कठिन हो जाता था। स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुंचने के लिए लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। सड़क निर्माण की इस स्वीकृति से न केवल राहगीरों को कीचड़ से निजात मिलेगी बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार जैसी बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच भी सहज होगी।स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित यह मांग अब पूरी हो गई है। ग्रामीणों ने बगिया स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्वीकृत यह परियोजना पूरे क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।ग्रामवासियों ने बताया कि इस सड़क के बन जाने से कर्राडांड, केंदापानी और आसपास के कई गांव सीधे विकासखंड मुख्यालय दुलदुला से जुड़ जाएंगे। इससे न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि कृषि उपज के परिवहन में भी आसानी होगी। किसानों को अपनी फसल उचित दामों पर बेचने में सुविधा होगी।ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा और समय पर पूरा भी किया जाएगा ताकि लोगों को जल्द से जल्द बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।
  • Related Posts

    पीएम धन-धान्य कृषि योजना में जशपुर मॉडल की हुई सराहना कृषकों की आय बढ़ाने, जल संरक्षण और खरीफ तैयारियों पर विशेष जोर केंद्र सरकार ने जिले की कार्ययोजना को बताया प्रभावी

      जशपुरनगर 10 जून 2026/ प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत जशपुर जिले में किए जा रहे नवाचारों, कृषि विकास कार्यों एवं किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में किए जा…

    Read more

    11 जून को जशपुर में बी.एड. एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा आयोजित परीक्षाओं को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने पर्यवेक्षक नियुक्ति

      जशपुरनगर 10 जून 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), रायपुर द्वारा 11 जून 2026 को बी.एड. एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा-2026 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा पूर्वाह्न 10रू00 बजे से…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी