Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना से छत्तीसगढ़ में बदल रही ज़िंदगियाँ

*श्री लतेल दास महंत को मिला पक्का घर, बरसात की मुसीबतों से मिली राहत*

रायपुर, 20 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ज़रूरतमंद परिवारों को पक्के और सुरक्षित घर मिल रहे हैं। इस योजना ने गरीब और कमजोर वर्ग के जीवन में नई रोशनी लाई है। सक्ती जिले के विकासखंड सक्ती अंतर्गत ग्राम नंदौरखुर्द निवासी श्री लतेल दास महंत इसका जीवंत उदाहरण बने हैं।

कृषि कार्य से गुजर-बसर करने वाले श्री लतेल दास महंत वर्षों तक खपरैल वाले कच्चे मकान में रहते थे। बरसात के मौसम में टपकती छत, दरकती दीवारें और हर साल खपरैल पलटने की चिंता उनका सबसे बड़ा संकट था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह पक्का मकान बना पाने असमर्थ था।

प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया और पात्रता मिलने के बाद उन्हें पक्का मकान आवंटित हुआ। आज उनका मजबूत, सुरक्षित आवास तैयार है, जिससे बरसात की परेशानियाँ अब इतिहास बन चुकी हैं। श्री लतेल दास महंत ने बताया कि हर साल बरसात हमारे लिए चिंता और संकट लेकर आती थी। अब प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर हमें न सिर्फ सुरक्षा दे रहा है बल्कि आत्मसम्मान और स्थिरता भी प्रदान कर रहा है।

यह कहानी न केवल एक व्यक्ति की ज़िंदगी में आए बदलाव को दर्शाती है, बल्कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सफलता और उसकी जमीनी हकीकत को बया कर रहा है। योजना ने छत्तीसगढ़ के हजारों परिवारों को सम्मानजनक जीवन प्रदान कर, सुरक्षित और स्थायी आवास देकर सामाजिक सुरक्षा और बेहतर जीवन का आधार प्रदान किया है।

  • Related Posts

    बैटरी चालित ट्राइसाइकिल से बदली जिंदगी: मोहला के हितग्राही नर्मेश बने आत्मनिर्भरता की मिसाल 76 प्रतिशत दिव्यांगता के बावजूद नहीं मानी हार, अब स्वयं चला रहे दुकान और दे रहे प्रेरणा

    रायपुर, 28 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की दिव्यांगजन हितैषी योजनाएं जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के विकासखंड मोहला के ग्राम मंझियापुर निवासी…

    Read more

    वीबीजी रामजी के तहत जिले के स्कूलों में होगा अधोसंरचना विकास का व्यापक विस्तार

    लगभग 200 बालिका शौचालय, किचन शेड, मल्टी स्पोर्ट्स सहित अनेक निर्माण कार्यों से सुदृढ़ होगी शैक्षणिक व्यवस्था धमतरी, 28 जुलाई 2026/ जिले के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends