Ro no D15139/23

5.84 करोड़ की लागत से बनेगा दुलदुला मार्ग ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी

*ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार*

रायपुर, 20 अगस्त 2025/ लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता और पहल पर फोटकोसेमर–सजापानी–केंदापानी से कर्राडांड होते हुए दुलदुला तक 5 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण के लिए 5 करोड़ 84 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

अब इस सड़क के बन जाने से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार जैसी बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच भी आसान होगी। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में कीचड़ और गड्ढों के कारण आवाजाही बेहद कठिन हो जाती थी। स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बन जाने से कर्राडांड, केंदापानी और आसपास के कई गांव सीधे विकासखंड मुख्यालय दुलदुला से जुड़ जाएंगे। इससे किसानों को अपनी उपज बाजार तक ले जाने और उचित मूल्य प्राप्त करने में सुविधा होगी। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और समय पर पूरा किया जाएगा, ताकि लोग शीघ्र बेहतर सड़क सुविधा का लाभ ले सकें।

ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित यह मांग पूरी होने से पूरे क्षेत्र में विकास का नया अध्याय शुरू होगा। बगिया स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    स्पॉन संवर्धन योजना बनी आजीविका का सशक्त आधार-23 लाख मछली बीज प्राप्त कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े हरिश्चंद्र जांगड़े

      धमतरी, 29 जुलाई 2026/ ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ बनाने तथा मत्स्य उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से संचालित शासन की स्पॉन संवर्धन योजना जिले के मत्स्य पालकों के लिए…

    Read more

    रक्षाबंधन पर विष्णु भोग चावल की राखियां बनेंगी छत्तीसगढ़ की नई पहचान

      बिहान से जुड़ी महिलाओं के अभिनव पहल से स्थानीय उत्पादों को मिलेगा नया बाजार, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल रायपुर, 29 जुलाई 2026/ इस वर्ष रक्षाबंधन का…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए