Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित

*मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने किया सम्मानित*

रायपुर, 25 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने समारोह में विशेष योगदान देने वाले अधिकारियों और एनसीसी-एनएसएस से जुड़े प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में डी.पी. विप्र कॉलेज के एनसीसी कैप्टन आशीष शर्मा, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक, एनएसएस श्री मनोज सिन्हा, पीएनएस कॉलेज, बिलासपुर की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुश्री मोना केवट और उच्च न्यायालय के उप पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) श्री धर्मेन्द्र सिंह बैस शामिल रहे।

इसके साथ ही मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने कंपनी कमांडर श्री सरबराज सिन्हा (बी कंपनी, 12वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल उच्च न्यायालय आवासीय परिसर), कंपनी कमांडर श्री बाबूलाल सोनवानी (दूसरी वाहिनी छसबल, कैंप-उच्च न्यायालय सुरक्षा कंपनी), जू.यू.ओ. श्री आदित्य गिरी गोस्वामी (7वीं वाहिनी एनसीसी सीनियर डिवीजन, बिलासपुर) और कैडेट श्री अमर यादव (एनएसएस, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय) को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने सभी प्रतिभागियों को उनकी श्रेष्ठ परेड के लिए बधाई दी और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी, रजिस्ट्री के अधिकारी-कर्मचारी और उच्च न्यायालय परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई

    रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के तुलनात्मक अध्ययन में जुलाई माह में बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज   रायपुर 27 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्मार्ट मीटर को लेकर फैलाई…

    Read more

    छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

    *खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल व खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना पर करेंगे मंथन*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी होंगे शामिल,…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच