Ro no D15139/23

निर्माण विभागों के लंबित निरीक्षण प्रतिवेदनों की होगी एक सितंबर को समीक्षा

रायपुर, 25 अगस्त 2025/छत्तीसगढ़ शासन के निर्माण कार्यों से जुड़े विभिन्न विभागों के लंबित निरीक्षण प्रतिवेदन की समीक्षा एक सितंबर 2025 (सोमवार) को की जाएगी। यह समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) द्वारा ली जाएगी। बैठक में संबंधित विभागों के कार्यपालन अभियंताओं को आवश्यक जानकारी एवं अभिलेखों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य तकनीकी परीक्षक सतर्कता श्री आर. पुराम ने बताया गया कि विभागों के लंबित निरीक्षण प्रतिवेदनों को समय-सीमा में निराकृत किए जाने के उद्देश्य से विभागवार समीक्षा किए जाने का निर्णय लिया गया है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित उक्त समीक्षा बैठक में सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक जल संसाधन विभाग एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, 12.30 बजे से 1.30 बजे तक छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, दोपहर 2 बजे से 3.30 बजे तक लोक निर्माण विभाग तथा 3.30 बजे से 4.30 बजे तक लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अधिकरण विभाग के लंबित निरीक्षण प्रतिवेदन की समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों को विभागवार निर्धारित समय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिंक के द्वारा ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न

    *खरीफ 2026 की समीक्षा, रबी 2026-27 की कार्ययोजना पर मंथन, फसल विविधीकरण और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन पर जोर*   *रायपुर, 22 अक्टूबर 2026/* राज्य शासन के कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ…

    Read more

    ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित, ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस

    रायपुर, 22 अक्टूबर 2026/परिवहन विभाग द्वारा ओला इलेक्ट्रिक, छत्तीसगढ़ के संबंध में वाहन पंजीयन एवं इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी से संबंधित मामलों को गंभीरता से लिया गया है। लगभग 3,000…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?