Ro no D15139/23

अजीत जोगी विधायक खरीद काण्ड से मुक्त, काॅलबेल इन जेल,नहीं बिक रहा सरकारी घटिया माल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…. खरी….

मस्ती में भरपूर बढ़िया मौसम का मजा लूटते पण्डित झण्डू ने कहा ‘जरा सोच के देख संगी, शासन के बड़े-बड़े अधिकारी जेल में बंद अपने मंत्री या मुख्यमंत्री के बैरक में जाकर दरवाजा खटखटाएंगे कि सर आादेश दीजिये और इस कागज पर आपके साईन चाहियंे।

मियां बण्डू कहां पीछे रहने वाले थे। बोल पड़े – दरवाजा क्यो खटखाएंगे भाई, काॅलबेल लगवाएंगे न। इतना बड़ा आदमी क्या काॅलबेल नहीं लगवाएगा ?

बैरक के बाहर खड़े होकर बड़े-बड़े अधिकारी काॅल बेल बजाएंगे।

दोनों दोस्त ठठाकर हंस पड़े।लेकिन मोदी-शाह हैं कि जेल जाने वाले को पद पर नहीं बने रहने देना चाहते। कहते हैं मंत्री, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री पर बेईमानी करने का आरोप लगा और पकड़े गये तो 30 दिन के अंदर इस्तीफा देना होगा।

ये तो नाइंसाफी हुई न….. दोनों दोस्त हंसते-हंसते घर की ओर चल दिये।

क्या क्षति की ‘पूर्ति’ होगी जोगी परिवार की

2003 के छत्त्ीसगढ विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिल गया था। यानि अजीत जोगी की सरकार नहीं बन पाई। तब नवनिर्मित छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी पर सरकार बनाने के लिये भाजपा विधायकों को तोड़ने के प्रयास का आरोप लगा था।

सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया था, बाद में सीबीआई जांच हुई और अब जाकर सीबीआई ने केस का खात्मा रिपोर्ट पेशकर मामले को खत्म कर दिया।

न्याय व्यवस्था में इतनी देरी के चलते न्याय मर जाता है। यदि खात्मा हुआ और अजीत जोगी और उनके पुत्र अमित जोगी बरी हो गये तो इतने साल तक उनके सम्मान को चोट लगी और उन्होंने तनाव झेला उसका जवाबदार कौन होगा ?

ऐसे सैकड़ों मामले हैं जिनमें सरकारी एजेंसियां मामले बना लेती हैं और बाद में आरोपी निर्दोष साबित होकर मुक्त हो जाते हैं।

ऐसी स्थिति में सरकार को इन लोगों को कोई क्षतिपूर्ति नहीं देनी चाहिये ? सरकारी अधिकारियों को माफी नहीं मांगनी चाहिये क्या ?

किसी के जीवन में तनाव घोलकर उसे आर्थिक और सामाजिक नुकसान पहंुचाने के लिये जवाबदारी तय क्यों नहीं की जानी चाहिये ?

कमीशन बिना काम नहीं मिल रहे दाम नहीं

सरकारी काॅलोनी के मंदिर के चारों ओर सड़क की नालियों को पानी बिखरा देखकर मंदिर के कर्ताधर्ता ने संकोच से भक्तों की ओर देखा।

उसकी आंखों में थोड़ी शर्मिन्दगी थी। उसने रोजाना के भक्तों से कहा – पानी का धर्म है बहना…. लिहाजा नाली का पानी बह रहा है और ढलान इस तरफ है और पानी का धर्म है ढलान की ओर जाना तो ईधर आ रहा है। ।

इस पर हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारियों की आरामखोरी से त्रस्त एक काॅलोनी निवासी ने कहा – सरकारी लोगों का धर्म है काम नहीं करना लिहाजा नहीं कर रहे हैं… और सरकारी लोगों का काम है बिना रिश्वत काम नहीं करना क्योंकि तनख्वाह से उन्हें मोक्ष नहीं मिलता लिहाजा आराम कर रहे हैं।

इस सच्ची घटना में ये भी जोड़ दें कि हाउसिंग बोर्ड के मकान 30 प्रतिशत रेट कम कर देने के बाद भी नहीं बिक रहे हैं। कारण क्या है ?

प्राईवेट बिल्डरों के मकान इनसे महंगे हैं पर समय पर बिक जा रहे हैं ऐसा क्यों है ?

दरअसल सरकारी कालोनियों में जाकर एक बार घूम लेने से ही इस बात का कारण समझ में आ जाता है।

गार्ड नदारद, सफाई कर्मचारी नदारद, जगह-जगह पानी बहना, कोई देखने वाला नहीं, चोरियां लगातार, एक विशेष तबके के बच्चों द्वारा गाड़ियों को डैमेज करना।

आप शिकायत पे शिकायत करते रहिये अधिकारी अपनी कमाई में व्यस्त लगे रहते हैं। जब कभी माल कमाने को अवसर मिलता है तब ही इस तरफ ध्यान देते हैं।

निर्माण कार्य में कमीशन, व्यवस्थाओं में कमीशन, कमीशन बस कमीशन। कमीशन खत्म तो काम खत्म।

————————–

जवाहर नागदेव,

वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, चिन्तक, विश्लेषक

मोबा. 9522170700

‘बिना छेड़छाड़ के लेख का प्रकाशन किया जा सकता है’

——————————–

  • Related Posts

    क्या मोबाइल में देखकर चालीसा पढ़ना सही है? धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं

    Chalisa on Mobile: डिजिटल युग में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. अब पूजा-पाठ और धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन भी मोबाइल और टैबलेट के माध्यम से…

    Read more

    महंगा हुआ या सस्ता? देखें 17 जून की लेटेस्ट पेट्रोल-डीजल रेट लिस्ट

    Petrol Diesel Price Today 17 June 2026: 17 जून को देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें काफी हद तक स्थिर बनी हुई हैं, हालांकि कुछ शहरों में मामूली बदलाव…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत