Ro no D15139/23

आदि कर्मयोगी अभियान” अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला एवं प्रोसेस लैब का शुभारंभ

*आदि कर्मयोगी अभियान हमारे लिए केवल एक प्रशासनिक पहल नहीं, बल्कि आदिवासी अंचलों तक विकास पहुँचाने का संकल्प है: महापौर श्री रोहरा*

धमतरी, 29अगस्त 2025/ “आदि कर्मयोगी अभियान” के अंतर्गत तीन दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला एवं प्रोसेस लैब का आयोजन साहू सदन, रुद्री, धमतरी में किया जा रहा है। कार्यशाला का आज मुख्य अतिथि महापौर श्री रामू रोहरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ,जो 30 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से आयोजित होगी।
इस कार्यशाला का उद्देश्य शासन की विभिन्न योजनाओं, सेवा प्रदायगी और सुशासन से संबंधित विषयों पर अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान करना है। कार्यकुशलता, पारदर्शिता तथा जनहित में त्वरित कार्य निष्पादन पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। विशेषज्ञ संसाधक अधिकारियों को नवीनतम प्रशासनिक प्रक्रियाओं, तकनीकी प्रयोगों और नागरिक सेवा प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी देंगे। प्रतिभागियों को अनुभव साझा करने एवं समस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श का अवसर भी मिलेगा।
मुख्य अतिथि महापौर श्री रामू रोहरा, ने रुद्री में आयोजित प्रोसेस लैब में अपने उद्बोधन में कहा कि –“आदि कर्मयोगी अभियान हमारे लिए केवल एक प्रशासनिक पहल नहीं, बल्कि आदिवासी अंचलों तक विकास पहुँचाने का संकल्प है। जब शासन की योजनाएँ पारदर्शी तरीके से आमजन तक पहुँचती हैं, तभी वास्तविक परिवर्तन संभव होता है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान से स्थानीय नेतृत्व को बढ़ावा मिलेगा, समुदायों में आत्मनिर्भरता आएगी और युवाओं को जिम्मेदारी व जवाबदेही के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। हमें विश्वास है कि इस अभियान से आदिवासी क्षेत्रों में योजनाओं की पहुँच और प्रभावशीलता दोनों में ऐतिहासिक सुधार होगा।”
अभियान के प्रमुख आयामों में स्थानीय नेतृत्व निर्माण, सम्मानजनक सशक्तिकरण तथा समुदायों में नेतृत्व और जवाबदेही की स्थापना शामिल है। उम्मीद है कि इन पहलों से योजनाओं की पहुँच, जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता में ठोस सुधार होगा, जिससे आदिवासी क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति और स्थायित्व प्राप्त होगा।इस अवसर पर उन्होंने आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा के योगदान, को भी याद किया ।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री विमल साहू,ने आदि कर्मयोगी अभियान की जानकारी दी ।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री गौकरण साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री अजय ध्रुव एवं श्रीमती मोनिका देवांगन, परियोजना प्रशासक श्री प्रज्ञानं सेठ, BRLF के सदस्य,जिला मास्टर ट्रेनर एवं ब्लॉक मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।
प्रोसेस लैब में जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के उद्देश्यों एवं कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी गई। जिले के 108 आदिवासी बहुल गांवों में आवश्यक सेवाओं एवं योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करने तथा आदिवासी कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विशेष योजना लागू की जाएगी। अभियान के तहत फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों, स्वयंसेवकों और पंचायती राज संस्थाओं के कार्यकर्ताओं को परिवर्तन के एजेंट और चैंपियन के रूप में सशक्त बनाया जाएगा।

  • Related Posts

    कुश्ती के अखाड़े में दमखम, टेबल टेनिस में दिखा जोश; पहले दिन खिलाड़ियों ने छोड़ी छाप

    पहले दिन कुश्ती एवं टेबल टेनिस वर्ग में बालक और बालिका वर्ग के खेले गए कुल 80 मैच   धमतरी, 20 अगस्त 2026। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के…

    Read more

    सिर्री में शासकीय महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 4.66 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति

    कुरूद क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार को मिली बड़ी सौगात, आधुनिक एवं सुविधायुक्त महाविद्यालय भवन का होगा निर्माण   धमतरी, 20 अगस्त 2026। कुरूद विधानसभा क्षेत्र के सिर्री में…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ