Ro no D15139/23

रजत महोत्सव अंतर्गत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पंजीयन हेतु चलाया गया विशेष अभियान

जशपुरनगर 31 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ रजत महोत्सव अंतर्गत शनिवार को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजनांन्तर्गत पंजीयन हेतु चलाया गया विशेष अभियान इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना फरसाबहार के आंगनबाड़ी केन्द्रों में महतारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केन्द्रों के पात्र सभी गर्भवती माताओं का पीएमवीवाय पोर्टल पर पंजीयन किया गया। इस शिविर में आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे, गर्भवती- शिशुवती माताएं, अन्य महिलाएं एवं किशोरी बालिकाएं उपस्थित हुए।

इसी प्रकार एकीकृत बाल विकास परियोजना पत्थलगांव में प्रधानमंत्री मातृ वंदना पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मातृ वंदना योजना के पात्र हितग्राहियों को समस्त दस्तावेजों के साथ बुलाकर  पंजीयन किया गया। इसके साथ ही अन्य शामिल गर्भवती, शिशुवती एवं अन्य महिलाओं को योजना के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए इसके महत्व, उद्देश्य, फॉर्म पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज, पात्रता एवं अपात्रता के विषय में जानकारी दी गयी।
बगीचा में महतारी मेगा हेल्थ कैंप का हुआ आयोजन
एकीकृत बाल विकास परियोजना बगीचा में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव कार्यक्रम के तहत महतारी मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें किशोरी बालिकाओं, महतारी वंदन की हितग्राही महिलाओं, कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा सभी को खान-पान, पोषणयुक्त भोजन लेने आदि के विषय में बताया गया।

  • Related Posts

    नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

    रायपुर, 21 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं में अपनी सेवाएं दे रहे स्वयंसेवी नगर सैनिकों (Home Guards) के लिए एक बड़ी राहत भरी…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर मरगा नाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य में तेजी

      4.52 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा पुल, जशपुर से सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों तक आवागमन होगा सुगम सकरी पुलिया के कारण आवागमन में होती थी परेशानी,…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?