Ro no D15139/23

धमतरी में जल्द शुरू होगा बॉक्स क्रिकेट का रोमांच

*एकलव्य खेल मैदान में बन रहा आधुनिक बॉक्स क्रिकेट केज*
*शहरीकरण के बीच क्रिकेट का नया विकल्प बनेगा बॉक्स क्रिकेट: कलेक्टर श्री मिश्रा*

धमतरी 4 सितम्बर 2025/ धमतरी शहरवासियों को माह के अंत तक एक नए तरह के मनोरंजन की सुविधा मिलने वाली है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने शहर के एकलव्य खेल मैदान में निर्माणाधीन 100-80 वर्गफीट जगह पर सुसज्जित बॉक्स क्रिकेट केज निमार्ण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बॉक्स क्रिकेट केज में बेहतर लाईटिंग व मैट बिछाने की बता कही। कलेक्टर श्री मिश्रा ने उक्त कार्य को पूर्ण करने हेतु सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश निगम आयुक्त को दिए।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने इस काम को सितम्बर माह के अंत तक पूरा करने को कहा। इस अवसर पर एसडीएम व जिला खेल अधिकारी श्री पीयूष तिवारी, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल के अलावा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
*इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि धमतरी शहर में बॉक्स क्रिकेट की सुविधा मिल जाने से मनोरंजन का एक नया साधन जुड़ जाएगा। शहरीकरण के बढ़ने और जगह की कमी के कारण क्रिकेट के इस तेज-तर्रार इंडोर संस्करण में लोगों की काफी रूचि है। धमतरी के क्रिकेट खेल प्रेमी लंबे समय से ऐसी सुविधा की बाट जोह रहे थे। अब उनका यह इंतजार खत्म हो जाएगा। अपने कामकाज के बाद सुबह-शाम या छुट्टियों के दिन परिवार के साथ भी लोग धमतरी में ही क्रिकेट के खेल का रोमांच महसूस कर सकेंगे।*
*कलेक्टर ने यह भी बताया कि बॉक्स क्रिकेट समय की प्रतिबद्धता से निकलकर लोगों को कम समय में भी क्रिकेट के माध्यम से शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने में सहायता करता है। यह बढ़ते शहरीकरण के कारण आउटडोर क्रिकेट का एक अच्छा विकल्प है। राजधानी रायपुर सहित देश-प्रदेश के अन्य महानगरों में भी बॉक्स क्रिकेट-टर्फ क्रिकेट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।*
*यह घनी आबादी वाले शहरों में लोकप्रिय है और इसमें पारंपरिक क्रिकेट के मैदानों की तुलना में काफी छोटे आयाम होते हैं, जिनमें पिच लगभग 18-22 गज लंबी होती है और बाउंड्री या नेट की ऊंचाई 10-12 फीट होती है।*

  • Related Posts

    जल्द सजेगा धमतरी का अत्याधुनिक ऑडिटोरियम, महापौर-कलेक्टर ने परखी निर्माण की गुणवत्ता

      महापौर श्री रोहरा ने दर्शक दीर्घा में लगायी जाने वाली कुर्सी पर बैठकर कुर्सी की गुणवत्ता एवं आरामदायक व्यवस्था का परीक्षण किया आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आयोजन स्थल को…

    Read more

    मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने निर्माणाधीन डबरियों का सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण

    कार्य की गुणवत्ता, श्रमिकों की उपस्थिति एवं मानव दिवस के संधारण की समीक्षा कर निर्धारित समय-सीमा में निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश   धमतरी, 21 अक्टूबर 2026। जिले में…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?