Ro no D15139/23

आरटीओ चालान भुगतान केवल विभागीय वेबसाईट से करने और धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील

धमतरी । जिला परिवहन अधिकारी श्री मुजाहिद खान ने जानकारी देते हुए बताया है कि छत्तीसगढ़ राज्य में हाल ही में आरटीओ ई चालान से जुड़े साइबर ठगी के मामले सामने आए हैं। धोखेबाज नकली चालान बनाकर लोगों को ट्रैफिक नियम उल्लंघन का डर दिखाते हैं और मैसेज के माध्यम से फर्जी लिंक भेजकर उनकी व्यक्तिगत जानकारी व बैंक खातों से रुपए चुरा लेते हैं।

परिवहन अधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक, विशेषकर एपीके फाइल वाले मैसेज पर क्लिक न करें। वास्तविक चालान की जानकारी केवल विभागीय आधिकारिक वेबसाईट https://echallan.parivahan.gov.in से ही प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए वेबसाइट के पे ऑनलाइन विकल्प पर जाकर चालान नंबर और कैप्चा कोड डालना होगा। इसके बाद मोबाईल पर प्राप्त ओटीपी डालकर चालान संबंधी पूरी जानकारी देखी जा सकती है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि पुलिस एवं परिवहन अमला द्वारा किए गए हर ई चालान की जानकारी पंजीकृत मोबाईल नंबर पर केवल अधिकारिक पोर्टल से ही भेजी जाती है। जनजागरूकता के लिए विभाग ने नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा है कि–किसी भी फर्जी लिंक पर क्लिक न करें, अजनबियों को ऑनलाइन भुगतान न करें, संदिग्ध कॉल, संदेश या एप से सतर्क रहें, धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

  • Related Posts

    युवा उड़ान 2026 – युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प से साकार होगा विकसित भारत का सपना

     मंत्री  लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में युवा उड़ान कार्यक्रम संपन्न, शिक्षा, रोजगार और खेल के अवसरों पर हुआ संवाद भ्रामक सूचनाओं से बचें युवा, विकसित भारत के निर्माण…

    Read more

    महिला टीमों के बीच प्रदर्शनी मैच से छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की शुरुआत

    *राज्य में हॉकी के नए युग का आगाज, 1 नवम्बर तक होंगे मुकाबले*   *प्रदर्शनी मैच में इंद्रावती टाइग्रेस ने महानदी फॉल्कन्स को 4-1 से दी मात*   *लीग का…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?