Ro no D15139/23

राजमिस्त्री प्रशिक्षण: हुनरमंद हाथ को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

जिले के खम्हली एवं महेशपुर के ग्रामीण राजमिस्त्री प्रशिक्षण प्राप्त कर बन रहे आत्मनिर्भर

जशपुरनगर 04 सितम्बर 2025/  कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार  के मार्गदर्शन में मनोरा ब्लॉक के खम्हली एवं पत्थलगांव ब्लॉक के महेशपुर ग्राम के 35 – 35 ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की विशेष पहल 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण दिनांक 19.08.2025 से एस बी आई आर सेटी के द्वारा प्रदान कर की जा रही है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार ने बताया कि राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पहल है जो ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार प्रदान करने में मदद कर रहा है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से  ग्रामीण युवाओं को निर्माण कार्यों में रोजगार के अवसर मिलने के साथ साथ युवाओं की तकनीकी दक्षता भी बढ़ेगी। प्रशिक्षण में ग्राम के युवाओं को विशेष तौर पर भवन निर्माण की तकनीक,नींव की जानकारी, प्लास्टर,लेवलिंग, बार बैंडिंग एवं कंक्रीटीकरण की जानकारी  प्रदान की जा रही है।
वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिले बहुत सारे आवास स्वीकृत हुवे है प्रशिक्षण उपरांत सभी ग्रामीण अपने अपने ग्राम में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास में कार्य कर आवास को जल्द से जल्द पूर्ण करने में मददगार साबित होंगे साथ ही स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कार्य करके सम्मानजनक मानदेय प्राप्त करते हुए एक सुदृढ़ समाज की परिकल्पना को पूर्ण कर सकेंगे।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से सभी प्रशिक्षार्थी अब एक श्रमिक नहीं बल्कि कुशल राजमिस्त्री बन पाएंगे जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कुशल राजमिस्त्री की उपलब्धता बढ़ेगी,  आवास निर्माण की गुणवत्ता और गति में सुधार के साथ साथ युवाओं  के लिए नए अवसर उपलब्ध होंगे जिससे वे अपने कौशल का उपयोग स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्यों में कर सकेंगे।

  • Related Posts

    नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

    रायपुर, 21 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं में अपनी सेवाएं दे रहे स्वयंसेवी नगर सैनिकों (Home Guards) के लिए एक बड़ी राहत भरी…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर मरगा नाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य में तेजी

      4.52 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा पुल, जशपुर से सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों तक आवागमन होगा सुगम सकरी पुलिया के कारण आवागमन में होती थी परेशानी,…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?