Ro no D15139/23

गगन यात्री शुभांशु शुक्ला के साथ मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम का जशपुर के बच्चे बनेंगे साक्षी

‘टच द स्पेस’ कार्यक्रम के माध्यम से ऑनलाइन मुख्यमंत्री से गगन यात्री होंगे रूबरू

जशपुरनगर 04 सितंबर 2025/ भारत के दूसरे अंतरिक्ष तक पहुंचने वाले गगनयात्री और भारत के अंतरिक्ष हीरो कहलाने वाले श्री शुभांशु शुक्ला से शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय श्टच द स्पेसश् कार्यक्रम के तहत रूबरू होंगे। इसरो, आईडीवायएम फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष मिशन के लिए अपनी तैयारियों, अपने अनुभव, गगनयात्री बनने के अपने सफर, भारत के अंतरिक्ष अभियानों आदि विषयों पर अपने अनुभव और ज्ञान को साझा करेंगे। यह एक अनोखा मौका होगा जब भारत के राष्ट्रीय अंतरिक्ष हीरो और प्रदेश के मुख्यमंत्री आपस में वर्चुअल माध्यम से रूबरू होंगे और इस कार्यक्रम के साक्षी प्रदेश के 20 हजार से ज्यादा विद्यार्थी बनेंगे।
इस कार्यक्रम के साक्षी जशपुर जिले के नव संकल्प शिक्षण संस्थान के विद्यार्थी भी बनेंगे। इस आयोजन में शामिल होने से बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी और उन्हें भारत के अंतरिक्ष हीरो द्वारा तारों, सितारों, नक्षत्रों, ब्रम्हांड के रहस्यों, अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। उल्लेखनीय है कि जिले में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा मोबाइल प्रदर्शनी भी स्कूलों में प्रदर्शित किया गया था। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा स्कूली बच्चों के लिए स्कूलों में अंतरिक्ष ज्ञान अभियान, स्टार्गेजिंग आदि का आयोजन कर बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिले के 30 बच्चों के नामों को यूरोपा क्लिपर उपग्रह के साथ बृहस्पति यात्रा पर भी भेजा गया है और जिले के स्थानीय संग्रहालय में स्पेस कॉर्नर का भी निर्माण किया जा रहा है।ऐसे में गगन यात्री शुभांशु शुक्ला के वर्चुअल माध्यम से जानकारी पाकर बच्चों को अपनी जिज्ञासाओं के जवाब के साथ नवीन जानकारियां भी प्राप्त होंगी और जिले में विज्ञान प्रगति की संभावनाओं में भी वृद्धि होगी।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह से जुड़कर पूनम देवी बनीं आत्मनिर्भर, अब ‘लखपति दीदी’ के रूप में बना रहीं नई पहचान

      जशपुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं विभिन्न योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। राज्य सरकार की…

    Read more

    वनविभाग द्वारा वन भूमि में अवैध अतिक्रमण को हटाकर किया जा रहा पौधरोपण

      जशपुर 25 जुलाई 2026/वनमण्डल की बड़ी कार्यवाहीः सन्ना वन परिक्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाकर वनभूमि मुक्त, तत्काल प्रारंभ किया गया पौध रोपण किया गया वन एवं वन्यजीव संरक्षण के…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार