Ro no D15139/23

कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 पर कार्यशाला

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी में महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (प्रतिषेध, प्रतितोष एवं निवारण) अधिनियम 2013 पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

अधिनियम एवं शिकायत प्रक्रिया पर दी गई जानकारी

कार्यशाला में अधिनियम अंतर्गत परिभाषित कार्यस्थल, उत्पीड़न की परिभाषा तथा गठित आंतरिक समितियों की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी गई। सक्षम अधिकारी/नियोक्ता की जवाबदेही एवं प्रावधानों से अवगत कराया गया। साथ ही ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने हेतु SHE Box पोर्टल के उपयोग की जानकारी दी गई।

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण योजनाओं का परिचय

विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभागियों को धरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम 2005, सखी वन स्टॉप सेन्टर, सखी निवास, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण केन्द्र, पालना योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के संबंध में जानकारी दी। साथ ही जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा बालकों के संरक्षण के विषय में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

मिशन शक्ति अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष कार्यक्रम

ज्ञात हो कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति योजनांतर्गत महिला सशक्तिकरण हब के माध्यम से 02 सितम्बर से 12 सितम्बर 2025 तक 10 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें विभिन्न हितग्राही समूहों—महिलाएं, महाविद्यालयीन छात्राएं, स्कूली छात्राएं, कामकाजी महिलाएं एवं अधिकारी/कर्मचारी वर्ग को लक्षित किया गया है।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

कार्यशाला में महिला संरक्षण अधिकारी सुश्री अनामिका शर्मा, जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी (गैर संस्थागत देखरेख) श्री राजीव गोस्वामी, सखी वन स्टॉप सेन्टर से श्रीमती उषा ठाकुर, महिला सशक्तिकरण केन्द्र से श्रीमती प्रियंका गंजीर, कार्यालय सहायक तृप्ति साहू एवं मल्टी टॉस्क स्टॉफ श्रीमती अंजली साहू उपस्थित रहीं।

महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य श्री विनोद पाठक, सहायक प्राध्यापक श्रीमती हेमबती ठाकुर, डॉ. सरला द्विवेदी एवं डॉ. तामेश्वरी साहू ने कार्यशाला में सक्रिय सहभागिता की।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?