Ro no D15139/23

धमतरी जिले में पंचायत सचिवों की बैठक, कलेक्टर ने दी सख्त हिदायतें

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने सोमवार को धमतरी, कुरुद, मगरलोड और नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक लेकर योजनाओं के क्रियान्वयन, कर वसूली एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पंचायतों की आय बढ़ाने, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लंबित कार्यों में गति लाने तथा स्वच्छता गतिविधियों को प्राथमिकता के साथ पूरा करना होगा। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव उपस्थित थीं।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने बैठक में निर्देश दिए कि आगामी 2 से 10 अक्टूबर तक ग्राम सभाओं का आयोजन कर वृक्षारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम संचालित किए जाएं। सचिव “समर्थ पंचायत पोर्टल” के माध्यम से कर वसूली का ऑनलाइन एंट्री करें तथा करारोपण अधिकारी अधिकतम वसूली सुनिश्चित करें। कम कर वसूली पर जिम्मेदार पंचायत सचिवों के विरुद्ध वेतन रोकने व कारण बताओ नोटिस की कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में ऐसे पीएम आवास (ग्रामीण) जो प्लिंथ स्तर पर लंबित हैं, उन्हें शीघ्र पूरा करने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने नगरी और मगरलोड विकासखंड की कई पंचायतों में कमजोर प्रदर्शन पर विशेष निर्देश दिए गए।

उन्होंने अटल सुविधा केंद्र भोथापारा, ठेनही, बोरई एवं फरसिया के कार्य एक माह में पूर्ण कराने और सभी निर्माण कार्यों का मूल्यांकन एसडीओ से कराने के आदेश दिए। वहीं, मनरेगा योजना के तहत बने डबरी और तालाबों में मत्स्य पालन की संभावना को देखते हुए पंचायत सचिवों को किसानों को प्रोत्साहित करने व एविश सर्वे कराने को कहा गया।

बैठक में जनपद पंचायत सीईओ श्री दीपक ठाकुर, कुरुद सीईओ श्री अमित सेन, मगरलोड सीईओ सुश्री दिव्या ठाकुर, नगरी सीईओ श्री रोहित बोर्झा, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता श्री रामनारायण राठौड़, विभागीय अधिकारी, करारोपण अधिकारी एवं ग्राम सचिव उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान