Ro no D15139/23

पीडीएस के तहत माह सितंबर के लिए 1740 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन

रायपुर । छत्तीसगढ़ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राज्य के गैर अनुसूचित क्षेत्रों के गैस कनेक्शनधारी राशनकार्डों में भी पीडीएस के तहत केरोसिन प्रदाय करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ को माह सितंबर के लिए 1740 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन किया गया है। जिसे उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से हितग्राहियों को वितरित किया जाएगा। इस आशय का पत्र इन्द्रावती भवन स्थित खाद्य विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों एवं राज्य स्तरीय समन्वयक ऑयल उद्योग रायपुर को जारी कर दिया गया है।

पत्र में कहा गया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रचलित समस्त अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डों को पात्रता होगी। नगरीय क्षेत्रों के राशनकार्डधारियों के लिए एक लीटर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अनुसूचित क्षेत्र तथा गैर अनुसूचित क्षेत्रों के राशनकार्डधारियों को अधिकतम दो लीटर केरोसिन प्रदान किया जाएगा। माह सितंबर 2025 के लिए आबंटित केरोसिन का उठाव 30 सितंबर तक करने को कहा गया है।

राज्य में माह सितंबर के लिए जिलेवार केरोसिन आबंटन की मात्रा इस प्रकार है – बिलासपुर जिले के लिए 108 किलोलीटर, रायपुर व सरगुजा जिले के लिए 96-96 किलोलीटर तथा बलौदाबाजार-भाठापारा व जशपुर जिले के लिए 84-84 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन किया गया है। दुर्ग, जांजगीर-चांपा, महासमुंद और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए 72-72 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन किया गया है। इसी प्रकार बस्तर, कांकेर, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़, बेमेतरा, कवर्धा जिले के लिए 60-60 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन मिला है। वहीं कोंडागांव, बालोद, राजनांदगांव, धमतरी, गरियाबंद, बलरामपुर, सूरजपुर व सक्ती जिले के लिए 48-48 किलोलीटर आबंटन जारी हुआ है। दंतेवाड़ा, सुकमा, गौरेला-पेण्ड्रा- मारवाही, कोरिया, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के लिए 24-24 किलोलीटर तथा बीजापुर, नारायणपुर और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के लिए 12-12 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन जारी किया गया है।

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है