Ro no D15139/23

पोषण जागरूकता हेतु बड़ाईकपारा में निकाली गई रैली छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

जशपुरनगर  09 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके तहत जामजोर सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्र बड़ाईकपारा में पोषण माह का आयोजन किया गया। पोषण माह अभियान के अंतर्गत जागरुकता रैली निकाल कर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया गया। इस रैली में केंद्र के बच्चे, शिशुवती गर्भवती माताएं. किशोरी बालिकाएं एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहे। रैली में संतुलित पोषण, कुपोषण मुक्ति, पोषण आहार के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

इसी तरह फरसाबहार परियोजना में भी पोषण माह का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के तहत कानूनी सहायता लेने हेतु जानकारी दी गयी। इसके साथ ही महिला हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 181 के बारे बताया गया ।
पत्थलगांव के जरहापारा सेक्टर के सुखरापारा आंगनबाडी केन्द्र में पोषण माह में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत माताओं को सुनहरे 1000 दिन, मातृमृत्यु, शिशुमृत्यु, कुपोषण, स्वच्छता, एनिमिया, डायरिया आदि के संबंध में जानकारी दी गयी। इसके  अतिरिक्त  घरेलू हिंसा, महिलाओं की प्रताड़ना, टोनही प्रताड़ना आदि के बारे में जानकारी देते हुए इनसे बचाव के लिए कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गयी।

  • Related Posts

    दिव्यांगजन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

      जशपुरनगर 22 अक्टूबर 2026/ समाज कल्याण विभाग जशपुर के उपसंचालक श्री धर्मेन्द्र कुमार साहू ने जानकारी दी है कि जिले में कक्षा पहली से 12वीं तक अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राएं…

    Read more

    जशपुर में आकार लेने लगा 3147 करोड़ का भारतमाला परियोजना

      फोरलेन सड़क से छह घंटे में पूरा होगा जशपुर से रायपुर का सफर विकास को मिलेगी नई उंचाई,पर्यटकों की पहुंच होगी आसान जशपुरनगर 22 अक्टूबर 2026/ जशपुर जिले में…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?