Ro no D15139/23

जशपुर जिले में 28 क्लस्टरों में “आदि कर्मयोगी” अभियान के अंतर्गत 8 एवं 9 सितम्बर को ब्लॉक प्रोसेस लैब का आयोजन

जशपुरनगर 09 सितम्बर 2025/ जिले में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत सतत् विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 8 एवं 9 सितम्बर को सभी 28 क्लस्टरों में ब्लॉक प्रोसेस लैब का आयोजन किया गया ।

इस अभियान के लिए जशपुर जिले के 417 गांवों के लिए विकासखंडवार  बगीचा में 7, जशपुर में 3 कुनकुरी में 2 दुलदुला में 2 कांसाबेल में 2 मनोरा में 4 फरसबहार में 3 पत्थलगांव में 5 क्लस्टर बनाए गए हैं ।
इसमें सभी गांवों के 25 आदि साथी तथा आदि सहयोगी को ट्राइबल विलेज विज़न / 2030 बनाने का आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया।
6 सितंबर को ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम भी सभी विकासखंड में आयोजित किया गया जिसमे जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य  तथा गाँव के पंचायत सचिव भी शामिल हुए । इसमें आदि कर्मयोगी अभियान के बारे में सभी लाइन डिपार्टमेंट को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए ।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में आदिवासी समाज की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारना तथा स्थानीय स्तर पर कार्ययोजना तैयार करना है। ब्लॉक प्रोसेस लैब के माध्यम से प्रत्येक क्लस्टर के ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण जन, महिला स्व सहायता समूह, युवा, शिक्षक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एक साथ मिलकर अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं, चुनौतियों और समाधान पर चर्चा करेंगे।
इस अवसर पर विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय की जाएगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका, महिला सशक्तिकरण, जल संरक्षण, कृषि नवाचार और सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। ब्लॉक प्रोसेस लैब में सहभागी जन अपने अनुभवों को साझा करेंगे तथा सामूहिक निर्णय की प्रक्रिया के माध्यम से ठोस सुझाव प्रस्तुत करेंगे।
“आदि कर्मयोगी” अभियान का लक्ष्य है कि ग्रामीण स्तर पर विकास की पहल केवल प्रशासन तक सीमित न रहे, बल्कि हर नागरिक उसमें सक्रिय भागीदारी करे। इसी भावना के अनुरूप यह प्रोसेस लैब आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि स्थानीय स्तर पर सशक्त और जिम्मेदार समुदाय का निर्माण हो सके।
जिला प्रशासन का मानना है कि जशपुर जैसे जनजातीय अंचल में विकास तभी संभव है, जब स्थानीय जन स्वयं अपनी प्राथमिकताओं को पहचानकर योजनाओं में भागीदार बनें। “आदि कर्मयोगी” अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसमें हर व्यक्ति कर्मयोग की भावना से जुड़कर समाज के उत्थान में योगदान देगा।
8 एवं 9 सितम्बर को होने वाले इस ब्लॉक प्रोसेस लैब से न केवल ग्रामीण अंचलों में जागरूकता और भागीदारी बढ़ेगी, बल्कि आने वाले समय में सतत् विकास का मार्ग भी खुलेगा।

  • Related Posts

    माता पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण हेतु समिति गठित

     जशपुरनगर  30 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ माता पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के अंतर्गत् छत्तीसगढ़ शासन, समाज कल्याण विभाग मंत्रालय रायपुर की अधिसूचना में नीहित प्रावधान अनुसार…

    Read more

    प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत

     जशपुरनगर  30 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले