Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत आयोजित जॉब फेयर में विधायक जशपुर हुईं शामिल

जॉब फेयर में विभिन्न क्षेत्रों की 12 कंपनियों ने 215 पदों के लिए युवाओं का किया चयन

जशपुरनगर 09 सितंबर 2025/ शासकीय राम भजन राय एनईएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को उच्च शिक्षा विभाग एवं जिला रोजगार व स्वरोजगार केन्द्र के मार्गदर्शन में राज्य निर्माण के 25वें वर्ष में प्रवेश होने पर 25 वर्षों का उत्सव और संकल्प को लेकर विकसित छत्तीसगढ़ की कल्पना को साकार करने हेतु मनाए जा रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत श्जॉब फेयरश् का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत भी शामिल हुईं।
इस जॉब फेयर में विभिन्न क्षेत्रों की 12 कंपनियों ने भाग लिया। जिसमें कुल 215 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया।
इस जॉब फेयर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना था। इसमें अलग-अलग शैक्षिक योग्यता वाले उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। कंपनियों ने अपनी आवश्यकताओं के अनुसार इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया पूरी की।
इस आयोजन के प्रति स्थानीय युवाओं में काफी उत्साह देखा गया और उन्होंने इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर विधायक जशपुर श्रीमती भगत ने कहा कि  जशपुर जिले के युवा अपने कर्तव्य के प्रति सदैव ईमानदार प्रकृति होते हैं। नियोक्ताओं को इस जिले के युवाओं को चयन में प्राथमिकता देने हेतु उन्होंने अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को साकार करने के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विकसित भारत की परिकल्पना /2047 को यथार्थ रूप देने के लिए तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने के लिए गए संकल्प को मूर्त रूप देने के लिए युवाओं का आह्वाहन किया।उन्होंने कहा कि युवाओं को सामर्थ्य प्रदान करने और सशक्त राष्ट्र के निर्माण लिए के लिए ऐसे जॉब फेयर बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया एवं सभी को शुभकामनाएं भी दी।
इस कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा, महाविद्यालय के प्राचार्य  डॉ. अमरेन्द्र, जिला रोजगार अधिकारी दुर्गेश्वरी सिंह, महाविद्यालय के प्राध्यापक जे आर भगत, डॉ सरिता निकुंज, ज्योति तिर्की, वरुण श्रीवास, रिजवाना खातून, गौतम सूर्यवंशी, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, अतिथि व्याख्याता, अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभ्यर्थी युवा उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

    रायपुर, 21 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं में अपनी सेवाएं दे रहे स्वयंसेवी नगर सैनिकों (Home Guards) के लिए एक बड़ी राहत भरी…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर मरगा नाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य में तेजी

      4.52 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा पुल, जशपुर से सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों तक आवागमन होगा सुगम सकरी पुलिया के कारण आवागमन में होती थी परेशानी,…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?