Ro no D15139/23

राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान हेल्थ कैंप और जागरूकता से संबंधित होंगे कई आयोजन

*मिलेट्स और स्थानीय पौष्टिक खाद्य के उपयोग के लिए किया जाएगा जागरूक*

*महिलाओं को योजनाओं से किया जाएगा लाभान्वित*

रायपुर, 10 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय पोषण माह 17 सितंबर से शुरू होगा, जो 16 अक्टूबर तक चलेगा। राष्ट्रीय पोषण माह के लिए इस वर्ष के थीम में मोटापा घटाने हेतु चीनी व तेल का सीमित सेवन, प्रारंभिक बचपन की देखभाल एवं शिक्षा पोषण भी, पढ़ाई भी, शिशु एवं छोटे बच्चों की आहार पद्धतियां, बच्चों की देखभाल में पुरुषों की सक्रिय भागीदारी, स्थानीय पौष्टिक खाद्य संसाधनों को बढ़ावा आदि शामिल हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 सितम्बर को राष्ट्रव्यापी स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत मध्यप्रदेश के इंदौर से करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वस्थ नारी, स्वस्थ परिवार और राष्ट्रीय पोषण माह के मौके पर छत्तीसगढ़ सहित देशवासियों से स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की है।

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत छत्तीसगढ़ में व्यापक गतिविधियाँ होंगी। महिला बाल विकास के अधिकारियों ने बताया कि सभी जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं का विशेष पंजीकरण अभियान, हेल्थ कैंपों में छत्तीसगढ़ की भी सक्रिय भागीदारी, स्वास्थ्य जांच व परामर्श सुविधाएँ उपलब्ध होगी।

मैदानी अमलों द्वारा महिलाओं को कोदो, कुटकी, रागी जैसे मिलेट्स और स्थानीय पौष्टिक खाद्य के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही पुरुषों और युवाओं को जागरूक कर बच्चों की देखभाल, शिक्षा में सहभागिता के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस पहल से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण स्तर को सुधारने में मदद मिलेगी, बल्कि पूरे समाज को सशक्त बनाएगी।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी