Ro no D15139/23

माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में दूर-दराज से पहुंचने वाले दर्शनार्थियों के लिए होनी चाहिए सुविधाजनक एवं चाक-चौबंद व्यवस्था : कलेक्टर

– कलेक्टर ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में क्वांर नवरात्रि मेले में यात्रियों की सुविधा एवं कानून व्यवस्था के संबंध में ली बैठक
– सेवा पंडालों में चाय, नाश्ता, भोजन, पेयजल एवं अन्य सुविधा के संबंध में ली जानकारी
– खाद्य एवं सुरक्षा विभाग को खाद्य पदाथों का निरीक्षण करने के दिए निर्देश
– डोंगरगढ़ मेला स्थल के आसपास साफ-सफाई करवाने के दिए निर्देश
– सेवा पंडालों में पदयात्रियों के लिए दवाई, पट्टी, ओआरएस, ग्लुकोस घोल एवं अन्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने कहा
– सभी अधिकारियों, ट्रस्ट के सदस्यों, सेवा पंडाल के संचालकों तथा अन्य सभी को समन्वय एवं सहयोग से कार्य करने के लिए कहा
राजनांदगांव 11 सितम्बर 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में 22 सितम्बर 2025 से प्रारंभ होने वाले क्वांर नवरात्रि मेले में यात्रियों की सुविधा एवं कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में दूर-दराज से लाखों की संख्या में दर्शनार्थी श्रद्धा एवं आस्था के साथ पहुंचते है। श्रद्धालुओं के लिए क्वांर नवरात्रि मेले में सुविधाजनक एवं चाक-चौबंद व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दर्शनार्थियों की संख्या प्रतिवर्ष बढ़ती जा रही है। जिसे देखते हुए हम सभी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने सेवा पंडाल के संचालकों से बात की तथा सेवा पंडालों में चाय, नाश्ता, भोजन, पेयजल एवं अन्य सुविधा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने खाद्य एवं सुरक्षा विभाग को खाद्य पदाथों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने डोंगरगढ़ मेला स्थल के आसपास साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सेवा पंडालों में पदयात्रियों के लिए दवाई, पट्टी, ओआरएस, ग्लूकोस घोल एवं अन्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने डोंगरगढ़ जाने वाले मार्ग में पदयात्रियों को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग को सड़क मरम्मत करने एवं दुर्घटनाजन्य स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि पदयात्री मार्ग में आने वाले विभिन्न ग्राम पंचायतों के माध्यम से सहयोग लेते हुए सेवा पंडालों में व्यवस्था बनाएं तथा वहां प्रकाश, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। कलेक्टर ने रेलवे विभाग के अधिकारी को अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने तथा दर्शनार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों, ट्रस्ट के सदस्यों, सेवा पंडाल के संचालकों तथा अन्य सभी को समन्वय एवं सहयोग से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने रोपवे के लिए फिटनेश सर्टिफिकेट एवं मेले की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने कहा कि माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में मेला स्थल एवं मंदिर में पार्किंग की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने एम्बुलेंस, सेवा पंडाल के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दर्शनार्थियों की संख्या के आधार पर भीड़ की स्थिति नहीं बने, इसे ध्यान में रखते हुए रोपवे टिकट का वितरण करें। आवागमन एवं यातायात की व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने बताया कि माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में 22 सितम्बर से 1 नवम्बर 2025 तक आयोजित क्वांर नवरात्रि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है। बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंरगगढ़ श्री एम भार्गव, मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल, मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के उपाध्यक्ष श्री अनील गट्टानी, ट्रस्टी श्री महेन्द्र भाई पटेल, श्री योगश अग्रवाल, श्री गौतम चोपड़ा, श्री सुनील मुंदडा, नगर पालिक परिषद डोंगरगढ़ के अध्यक्ष श्री रमन डोंगरे, सेवा पंडाल संचालक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पटाखा दुकानों में आग से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

    अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई*   राजनांदगांव 23 अक्टूबर 2026। नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ मुख्यालय नवा रायपुर द्वारा जिले की सभी…

    Read more

    आजीविका संवर्धन की परियोजनाओं को समयबद्ध और परिणाममूलक बनाने कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने दिए निर्देश

    ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि, स्वरोजगार के अवसरों के विस्तार और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर   धमतरी, 23 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी