Ro no D15139/23

जिला प्रशासन की कार्यवाही: अभनपुर में अवैध अहाते हटाए गए

*आबकारी, राजस्व और टीम प्रहरी की संयुक्त कार्रवाई*

रायपुर, 11 सितंबर 2025/ राजस्व विभाग, आबकारी विभाग एवं नगर पालिका अभनपुर के संयुक्त अभियान में अभनपुर उरला स्थित देशी-विदेशी मदिरा दुकानों के पास संचालित अवैध अहातों को हटाया गया। इस कार्रवाई में टीम प्रहरी का भी सहयोग रहा।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि शासन की नीति के अनुसार केवल लाइसेंसी अहाते ही संचालित करने की अनुमति है। अवैध अहातों पर निरंतर करवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि लाइसेंसधारी अहातों से प्राप्त शुल्क शासन के राजस्व के रूप में जमा  होता है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में रायपुर जिले के अहातों से 9,20,04,325 रुपये का राजस्व शासन को प्राप्त हुआ है। इस कार्यवाही में तहसीलदार अभनपुर श्रीमती सीता शुक्ला, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री टेकबहादुर कुर्रे, आबकारी विभाग के उपनिरीक्षकगण श्रीमती नीलम स्वर्णकार, श्री प्रकाश देशमुख, श्री कौशल सोनी, श्रीमती मेधा मिश्रा, श्रीमती प्रीति कुशवाहा, अभनपुर थाना से उपनिरीक्षक श्री भीम कुमार सोम तथा टीम प्रहरी से श्री तसव्वुर अली एवं उनकी टीम उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    तीन दृष्टिबाधित भाई-बहनों के जीवन में भरे खुशियों के सुर कलेक्टर ने किया वादा और दो सप्ताह में पूरा किया अपना संकल्प

      कोरबा, 22 अक्टूबर 2026/किसी के जीवन में खुशियां लाने के लिए हमेशा बड़ी मदद की जरूरत नहीं होती। कभी-कभी किसी की छोटी-सी जरूरत को समझना, उसकी इच्छा को सम्मान…

    Read more

    युवा उड़ान 2026 – युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प से साकार होगा विकसित भारत का सपना

     मंत्री  लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में युवा उड़ान कार्यक्रम संपन्न, शिक्षा, रोजगार और खेल के अवसरों पर हुआ संवाद भ्रामक सूचनाओं से बचें युवा, विकसित भारत के निर्माण…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?