Ro no D15139/23

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 19.53 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

*जांजगीर-नैला में 4.37 करोड़ की लागत से सेंट्रल लाइब्रेरी, 10.84 करोड़ की लागत से एसटीपी एवं 1.97 करोड़ की लागत से पाइपलाइन विस्तार व सम्पवेल का होगा निर्माण*

*श्री साव ने नवनिर्मित अटल परिसर और चौपाटी को जनता को किया समर्पित*

*चांपा में 48.56 लाख की लागत से पानी टंकी और 29.98 लाख की लागत से बनेगा कर्मचारी आवास*

*उप मुख्यमंत्री ने जांजगीर-नैला नगर पालिका भवन और विकास कार्यों के लिए ढाई-ढाई करोड़ तथा चांपा नगर पालिका में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार व विकास कार्याें के लिए 3 करोड़ देने की घोषणा की*

रायपुर. 13 सितम्बर 2025. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज जांजगीर-नैला नगर पालिका और चांपा नगर पालिका में 19 करोड़ 53 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने इस दौरान जांजगीर-नैला में नगर पालिका के कार्यालय भवन के लिए 2.5 करोड़ रुपए, विकास कार्याें के लिए 2.5 करोड़ रुपए तथा चांपा नगर पालिका में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्याें के लिए 3 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने जिला मुख्यालय जांजगीर में 4 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से जांजगीर के वार्ड क्रमांक 21 में नालंदा परिसर (सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन), 10.84 करोड़ रुपए की लागत से एसटीपी निर्माण कार्य एवं 1.97 करोड़ रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 में पाइपलाइन विस्तार एवं सम्पवेल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने इनके साथ ही 30 लाख रुपए की लागत से अटल परिसर और 20 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित चौपाटी का लोकार्पण भी किया।

श्री साव ने चांपा नगर पालिका में कुल एक करोड़ 8 लाख 54 हजार रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने इस दौरान चांपा नगर पालिका के घोघरानाला में 48 लाख 56 हजार रुपए की लागत से पानी टंकी निर्माण, 29 लाख 98 हजार रुपए की लागत से नगर पालिका के कर्मचारियों के लिए आवास का शिलान्यास एवं 30 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण किया। सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक श्री ब्यास कश्यप और छत्तीसगढ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में लगातार विकास कार्यों को मंजूरी दी जा रही है, जनसुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नालंदा परिसर स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने का सशक्त माध्यम बनेगा। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी के सम्मान में सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर विकसित किए जा रहे हैं। ये अटल परिसर अटल जी की राष्ट्रसेवा, विकास दृष्टि और आदर्श मूल्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रभावशाली माध्यम बनेंगे।

लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम को सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक श्री ब्यास कश्यप और छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री नारायण चंदेल ने भी संबोधित किया। पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी, जांजगीर-नैला नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढेवाल और चांपा नगर पालिका के अध्यक्ष श्री प्रदीप नामदेव सहित दोनों नगर पालिकाओं के पार्षद, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान