Ro no D15139/23

पीपल्स केयर द्वारा ‘एक पीपल एक परिवार’ एक पुण्य कार्यक्रम: वन मंत्री केदार कश्यप

*वन मंत्री ने महुपाल बरई में किया वृक्षारोपण*

रायपुर, 13 सितम्बर 2025/ ‘पीपल रक्षितः रक्षितः’ के इस पावन मंत्र के साथ, 121 परिवारों ने 121 पीपल के पौधे लगाए, जो उनकी आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन की एक नई कहानी लिखेंगे। यह सिर्फ वृक्षारोपण नहीं था, यह प्रकृति के साथ एक गहरे रिश्ते को निभाने का क्षण था।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा, पीपल को सिर्फ एक पेड़ नहीं, बल्कि एक परिवार का हिस्सा बनाने के लिए पीपल्स केयर सामाजिक संस्था ने ग्राम पंचायत महुपाल बरई में एक अनोखी पहल शुरू की है। आज मैं यहां एक मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि इस धरती के एक बेटे के रूप में खड़ा हूँ। पीपल केयर का ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ और ‘एक पीपल एक परिवार’ का यह अभियान, सिर्फ पेड़ लगाने का कार्यक्रम नहीं है, यह तो माँ और बच्चे के रिश्ते को फिर से परिभाषित करने जैसा है। मंत्री श्री कश्यप ने आगे कहा कि पीपल का वृक्ष हमारी संस्कृति का प्राण है, यह हमारी वह माँ है जो बिना किसी स्वार्थ के हमें प्राणवायु का वरदान देती है। आज आपने सिर्फ पौधे नहीं लगाए हैं, बल्कि आपने अपनी अगली पीढ़ी के लिए जीवन के बीज बोए हैं।

पीपल्स केयर के अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार यादव ने इस अवसर पर कहा कि भले ही हम अनपढ़ हों, लेकिन हमें अपनी प्रकृति और संस्कृति का महत्व पता है। उन्होंने कहा कि महुपाल बरई के 121 परिवारों ने सिर्फ 121 पीपल नहीं, बल्कि अगली पीढ़ी के लिए प्राणवायु की फैक्ट्री की नींव रखी है।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, जनपद अध्यक्ष श्री मोहन कुमार बघेल, जिला पंचायत सदस्य मौर्य और ग्राम सरपंच श्रीमती लता बघेल सहित जनप्रतिनिधिगण और आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, देश के नक्सल मुक्त होने पर दी बधाई

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर…

    Read more

    जनजातीय जड़ों से अंतर्राष्ट्रीय फलक तक: छत्तीसगढ़ की स्टार फुटबॉलर किरण पिस्दा के संघर्ष की कहानी

      किरण भारत के लिए खेल चुकी हैं और क्रोएशियन महिला लीग में डिनामो ज़ाग्रेब के लिए भी खेली हैं *किसी भी पोज़िशन पर खेलने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत