Ro no D15139/23

जिला स्तरीय पर्यटन समिति की बैठक आयोजित

आदिवासी क्षेत्रों में होमस्टे विकास, पर्यटन स्थलों का विकास, पर्यटन प्रचार-प्रसार और पर्यटन संबंधी विषय पर हुई चर्चा
दनगरी, राजपुर, कैलाशगुफा, खुड़िया रानी के विकास कार्य के प्रगति की भी हुई समीक्षा

जशपुरनगर 15 सितम्बर 2025/ जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में जशपुर जिले में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय पर्यटन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न एजेंडों पर चर्चा की गई, जिनमें आदिवासी क्षेत्रों में होमस्टे विकास, पर्यटन स्थलों का विकास, पर्यटन प्रचार-प्रसार और पर्यटन संबंधी अन्य विषय शामिल थे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आदिवासी क्षेत्रों में होमस्टे विकास की पहल हेतु प्रमुख पर्यटन स्थलों के समीप क्लस्टर तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा, जिले में पर्यटन विकास कार्यों हेतु विस्तृत परियोजना प्रस्ताव तैयार करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मयाली सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ के विकास हेतु डीपीआर तैयार करने और आवश्यक एनओसी एवं तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा, ग्राम बालाछापर, जशपुर में विकसित एथनिक टूरिस्ट विलेज में स्थानीय हस्तशिल्प के निर्माण, प्रदर्शन और विक्रय की प्रगति की समीक्षा की गई। बगीचा के पर्यटन स्थल दनगरी, राजपुर कैलाशगुफा, खुड़िया रानी के विकास कार्य की प्रगति की भी समीक्षा किया गया और कार्यपूर्णता प्रमाण पत्र, फाइनल व्यय राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र और फोटोग्राफ्स शासन को उपलब्ध कराने हेतु संबंधित कार्य एजेंसी को दिए गए।
बैठक में पर्यटन प्रचार-प्रसार हेतु होर्डिंग स्थापित करने के लिए भूमि उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया गया। इस हेतु विशेष रूप से कुनकुरी-झारसुगड़ा मार्ग और जशपुर-गुमला मार्ग पर होर्डिंग स्थापित करने पर चर्चा किया गया। साथ ही पर्यटक ऑकड़ों के संकलन और गणना हेतु सर्वे कार्य 2025 की योजना बनाने के लिए कहा गया। इसके अलावा, जशपुर चाय बगान से निर्मित ग्रीन टी, टी बैग और चाय पत्ती का पर्यटन विभाग के होटल, मोटल और रिसॉर्ट में उपयोग करने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान मयाली से किनकेल पर्यटन समिति का प्रशिक्षण आयोजित करने, शारदा धाम का मास्टर प्लान तैयार करने सहित कोतेबीरा में कैंपिंग और क्लाइंबिंग वॉल, जशपुर जंबोरी 2025 की तैयारी की समीक्षा और आगे की योजना करने, बैठक में आगामी पर्यटन कार्यक्रमों की योजना बनाने सहित नए पर्यटन स्थलों के विकास के लिए प्रस्ताव तैयार करने पर भी चर्चा की गई, जिनमें स्टार गेज़िंग फेस्टिवल, बटरफ्लाई मीट, टी फेस्टिवल, मेटिअर शावर ऑब्ज़र्वेशन, बर्ड फेस्टिवल और विंटर बाइक ट्रेल शामिल हैं। इस अवसर पर जशपुर एडीएम विश्वास राव मस्के सहित जिला स्तरीय पर्यटन समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राज्य खेल अलंकरण के लिए आवेदन आमंत्रित, उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेगा सम्मान

     शहीद राजीव पांडे, शहीद कौशल यादव, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार एवं पंकज विक्रम-सहित विभिन्न सम्मानों के लिए 5 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन जशपुरनगर 23 जुलाई 2026/ खेल एवं युवा कल्याण…

    Read more

    निर्माण पोर्टल के माध्यम से निर्माण कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 23 जुलाई 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास  ने पत्थलगांव के जनपद पंचायत सभाकक्ष में निर्माण पोर्टल के माध्यम से जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए